फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tight security for Muharram procession in Jogi Nawada Bareilly

Bareilly News: जोगी नवादा में मुहर्रम के जुलूस को लेकर कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Fri, 28 Jul 2023 10:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jul 2023 10:34 AM IST
सार

शुक्रवार को मुहर्रम की नौवीं और शनिवार को दसवीं तारीख है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शनिवार को सेक्टर स्कीम के तहत थाना क्षेत्रों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
Tight security for Muharram procession in Jogi Nawada Bareilly
ताजिया जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस हर कदम फूंक-फूंककर रख रही है। शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन इम्तिहान जैसे मानकर पुलिस दंगा नियंत्रण जैसी तैयारी के साथ मैदान में है। 50 नए सीसीटीवी कैमरे लगवाकर और फोर्स बढ़ाकर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुहर्रम की नौवीं और शनिवार को दसवीं तारीख है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शनिवार को सेक्टर स्कीम के तहत थाना क्षेत्रों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। कई जगह पिकेट व बैरियर लगेंगे। ताजिया ले जाने वाले रूटों पर ट्रैफिक पुलिस डायवर्जन लागू करेगी। 
विज्ञापन


ऑपरेशन दृष्टि के तहत समृद्ध लोगों व व्यापारियों को प्रोत्साहित कर घनी आबादी में 50 नए सीसीटीवी कैमरे तीन दिनों के अंदर लगाए गए हैं। पुराने कैमरों की दिशा सड़क की ओर की गई है। करीब 15 कैमरे पुलिस ने अपनी ओर से लगवाए हैं। कुल मिलाकर हर चौथे घर या दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इबादत स्थल के पास से कल दो ताजिये उठेंगे

जोगी नवादा में इबादत स्थल के पास से दो ताजिये उठाए जाएंगे। एक ताजिया इशाक और दूसरा आशू अल्वी के नेतृत्व में उठाया जाएगा। इस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है। कुतुब शाह ज्यारत संवेदनशील क्षेत्र है। यहां पीपल के पेड़ के पास सड़क खोदकर ताजिया निकालने की पुरानी रवायत है। दोनों ही जगह सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं, ड्रोन भी रहेगा।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को पुलिस लाइन में तीन ड्रोन रहेंगे। हर बड़े थाने को तीन व छोटे थाने को दो ड्रोन मुहैया कराए गए हैं। पुलिसकर्मियों को अलग से वीडियो कैमरे भी दिए हैं। इनके जरिये पूरे समय निगरानी की जाएगी। पैरामिलिट्री के रूप में आरएएफ रहेगी, अतिरिक्त पीएसी बल भी मिल गया है।

शनिवार के बाद आएंगे एसएसपी बदायूं

जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए बवाल की जांच एसएसपी बदायूं डॉ. ओपी सिंह को दी गई है। वह इन दिनों बदायूं में मुहर्रम सकुशल कराने में जुटे हैं। अमर उजाला से वार्ता में उन्होंने बताया कि शनिवार के बाद बरेली आकर जांच करेंगे। फिर रिपोर्ट तैयार कर आईजी व एडीजी को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed