{"_id":"6441f1b3010c0061690ffff5","slug":"tight-security-arrangements-for-alvida-jumma-namaj-in-bareilly-2023-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Alvida Jumma 2023: बरेली में अलविदा जुमा की नमाज पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alvida Jumma 2023: बरेली में अलविदा जुमा की नमाज पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी
Fri, 21 Apr 2023 07:45 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Apr 2023 07:45 AM IST
सार
अलविदा जुमा की नमाज पर घनी बस्तियों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। खुफिया इकाइयों को भी अलर्ट किया गया है। ईदगाह और मस्जिदों में होने वाली तकरीर पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
सैलानी बाजार में आईजी के साथ पैदल मार्च करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त दुरुस्त कर लिए गए हैं। नमाज से पहले ही पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ईदगाह व मस्जिदों पर तैनात रहेगी। गुरुवा शाम आईजी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने सैलानी बाजार समेत आसपास के इलाके में घूमकर सुरक्षा का जायजा लिया और लोगों से संवाद भी किया।
घनी बस्तियों में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। खुफिया इकाइयों को भी अलर्ट किया गया है। ईदगाह और मस्जिदों में होने वाली तकरीर पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसके बारे में संबंधित धर्मगुरुओं को बता दिया गया है कि कोई देश या संविधान विरोधी तकरीर की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Alvida Jumma 2023: बरेली में आज दोपहर डेढ़ बजे जामा मस्जिद में अदा की जाएगी अलविदा की नमाज
विज्ञापन
शहर के चार थाने कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर और किला को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए वहां पुलिस बल के साथ ही पैरामिलिट्री भी लगाई गई है। तीन सीओ, 35 इंस्पेक्टर, 250 इंस्पेक्टर, 900 कांस्टेबल, एक कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है।
आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ईद की नमाज जहां होनी है, वहां भी सुरक्षा इंतजाम चौकस रहेंगे। महिला पुलिस व यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई है। सभी क्षेत्रों में यूपी 112 की गाड़ियां भी घूमती रहेंगी।