फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Tiger attack on 12 years old child dead body found in farm lakhimpur kheri news uttar pradesh

Lakhimpur kheri News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गया बाघ, खेत में मिला शव

Wed, 16 Sep 2020 10:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Tiger attack on 12 years old child dead body found in farm lakhimpur kheri news uttar pradesh
धौरहरा (लखीमपुर खीरी) की गनापुरा बीट के गांव चकदाता में बाघ के हमले के बाद पहरेदारी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
ईसानगर (लखीमपुर खीरी) धौरहरा की गनापुरा बीट के गांव चकदाता में सोमवार रात गन्ने के खेत से निकले बाघ ने 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उठाकर खेत में ले गया। बाद में उसका अधखाया शव खेत से बरामद हुआ। इस घटना से परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई, इस संबंध में रेंजर को व्हाट्स एप पर सूचना दी गई पर रेंजर या वन विभाग कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है, उधर परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घाघरा नदी के पार बहराइच बॉर्डर से लगे गांव चकदाता निवासी तुतान का 12 वर्षीय बेटा बृजेश रात करीब नौ बजे घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच खेत से निकले एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाद में उसे उठाकर खेत में ले गया। साथ में खेल रहे बच्चों के चीखने पर परिवार वाले और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, बाद में तलाश की गई तो बच्चे का अधखाया शव खेत में पड़ा मिला। इस संबंध में रेंजर को फोन किया पर नहीं वह नहीं उठा, इस पर ग्रामीणों ने उसके व्हाट्सएप पर मेसेज किया लेकिन वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में परिवार वाले बच्चे के शव को घर ले आए। रेंजर या किसी अन्य वन कर्मी के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इधर बच्चे की मौत से परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed