{"_id":"63ea3ef0b84944f4b6093374","slug":"thugs-withdraw-money-from-a-man-account-in-bareilly-2023-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेटे का शिक्षक बन की कॉल, बातों में फंसाकर पिता के खाते से निकाले 71 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेटे का शिक्षक बन की कॉल, बातों में फंसाकर पिता के खाते से निकाले 71 हजार रुपये
Mon, 13 Feb 2023 07:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:15 PM IST
सार
साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 71 हजार रुपये निकाल लिए। शातिर ने बेटे का अध्यापक बनकर कॉल की और यूपीआई के माध्यम से रकम निकाल ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में देवरनिया इलाके के शख्स को कॉल करके साइबर ठग ने खुद को उनके बच्चे का अध्यापक बताया। झांसे में लेकर खाते से संबंधित जानकारी लेकर 71 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें रकम निकालने जाने का पता चला।
विज्ञापन
मोहनपुर कनमन गांव निवासी अयोध्या सिंह के पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनके बच्चे के स्कूल का अध्यापक बताया और कहा कि मेरा यूपीआई नहीं चल रहा है। इसलिए आपके खाते में रुपये डाल देता हूं।
विज्ञापन
झांसे में आकर वह वैसा ही करते रहे, जैसा ठग कहता गया। बाद में मैसेज आने पर अयोध्या सिंह को पता चला कि उनके खाते से 71 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की तो मामला साइबर सेल को सौंपा गया।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
- किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड की डिटेल न दें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें। ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- cybercrime.gov.in पर भी ठगी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।