फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three youths reached SSP office to collect reward for the arrest of accused Javed in Bareilly

Budaun Case: आरोपी जावेद की गिरफ्तारी का इनाम लेने एसएसपी दफ्तर पहुंचे तीन युवक, फंस गए मुश्किल में

Fri, 22 Mar 2024 01:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 01:57 PM IST
सार

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के आरोपी और मुठभेड़ में मारे गए साजिद के भाई जावेद ने बृहस्पतिवार को बरेली में नाटकीय ढंग से समर्पण किया था। उसे पकड़वाने का इनाम लेने के लिए तीन युवक एसएसपी दफ्तर तक पहुंच गए। 

विज्ञापन
three youths reached SSP office to collect reward for the arrest of accused Javed in Bareilly
आरोपी जावेद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं कांड के आरोपी जावेद के सरेंडर करने के बाद तीन युवक उस पर घोषित 25 हजार रुपये का इनाम मांगने बरेली के एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी बरेली सुशील घुले को बताया कि जावेद को उन्होंने ही पकड़ा है। वह सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़ा था। संदेह होने पर उसे पास बुलाया तो वह भागने लगा था। उन्होंने पुलिस की मदद की है। लिहाजा इनाम की धनराशि उन्हें दी जाए। इनमें ऑटो चालक अभिषेक भी शामिल था। दूसरे ने अपना नाम घोलू बताया था। 

विज्ञापन


एक और युवक इन दोनों के साथ था। एसएसपी के कहने पर पर तीनों एसपी क्राइम बरेली के सामने पेश हुए। इधर, यह भी बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक जावेद के मददगार थे। उन्होंने ही जावेद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था और उसे बचाने के लिए यह सारी प्लानिंग की थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


 

जावेद को पकड़ने वाले युवक संदेह के घेरे में
जावेद ने जिस अंदाज में खुद को पुलिस के हवाले किया वह काफी शातिराना है। उसे पकड़कर पुलिस को सौंपने वाले स्थानीय युवक इनाम के लालच में बदायूं भी गए। चर्चा है कि वहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूरी योजना मुठभेड़ में खुद के मारे जाने से बचने की थी।

बृहस्पतिवार तड़के साढ़े तीन बजे करीब बने वीडियो में ऑटो में बैठे तीन-चार लोग जावेद का आधार कार्ड देखकर उसके नाम पते की पुष्टि करते दिख रहे हैं। ये लोग बार-बार पूछ रहे हैं कि वह ही बदायूं कांड से जुड़ा जावेद है। वीडियो में लोगों के सवाल, गालियां आदि सबकुछ सुनाई आ रहा है, लेकिन चेहरा केवल जावेद का ही दिख रहा है। 

Bareilly: घर लौटे मौलाना तौकीर रजा, 27 मार्च को ट्रायल कोर्ट में होंगे हाजिर; सरकार और मीडिया पर भड़के

इससे लग रहा है कि शातिर शख्स ने वीडियो बनाया है जिससे किसी भी स्थिति में वह न फंसें। यह लोग पुलिस जैसे अंदाज में जावेद से बात कर रहे हैं, जावेद इनसे कह रहा है कि वह चाहें तो उसे मार दें पर वह बेगुनाह है और आत्मसमर्पण करने ही आया है। तब इन लोगों ने उसे सेटेलाइट चौकी पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed