फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer raza returned home will appear in the trial court on March 27

Bareilly: घर लौटे मौलाना तौकीर रजा, 27 मार्च को ट्रायल कोर्ट में होंगे हाजिर; सरकार और मीडिया पर भड़के

Fri, 22 Mar 2024 07:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2024 07:17 AM IST
सार

बरेली पुलिस मौलाना तौकीर रजा की तलाश में चार राज्यों में दबिश देने का दावा करती है, लेकिन पता नहीं लगा पाई। हाईकोर्ट से फौरी राहत मिलने के बाद ही मौलाना अपने घर लौट आए। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer raza returned home will appear in the trial court on March 27
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट से फौरी राहत मिलने के बाद इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा बृहस्पतिवार को अपने घर पहुंचे। उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी को लेकर सफाई दी और कहा कि भागे नहीं थे, कालीकट गए थे। वहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं आ रहा था। मौलाना ने कहा कि वह कोर्ट का सम्मान करते हैं, हाईकोर्ट के आदेश अनुपालन में 27 मार्च को ट्रायल कोर्ट में हाजिर होंगे।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े 11 बजे मौलाना तौकीर रजा ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पहला समन जब जारी हुआ तो उन्हें जानकारी नहीं थी। पता लगने तक दो गैर जमानती वारंट जारी हो चुके थे। समन की भाषा से लगा कि मेरे खिलाफ साजिश की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कोर्ट पर टिप्पणी करते हुए स्थानीय नेताओं पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समन की भाषा से यह साफ जाहिर था कि सांप्रदायिक शक्तियां प्रभावी हो गई हैं। कहा कि अपने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार और मीडिया पर भी भड़के मौलाना
मौलाना तौकीर रजा ने सरकार पर भी सवाल उठाए कि वह कार्यपालिका के जरिये देश में बेइमानी और सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है। वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को भी बर्बाद करने पर तुली है। 

लोकतंत्र के आखिरी किले न्यायपालिका पर भी दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। मौलाना की तलाश में चार राज्यों में बरेली पुलिस की दस टीम लगातार शहरों व कस्बों को मथ रही थीं। दो सीओ के नेतृत्व में दबिशें स्थानीय स्तर पर भी चल रही थीं। इसके बाद भी पुलिस मौलाना का पता नहीं लगा सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed