फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three year old child dies after falling into drain in Bareilly

Bareilly News: खुले नाले में गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, मां के साथ ननिहाल आया था मासूम

Fri, 05 Jan 2024 04:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Jan 2024 04:24 PM IST
सार

रिठौरा कस्बे के मोहल्ला जाटवपुरा में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मकान के पास खेलते समय तीन साल का बच्चा नाले में गिर गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three year old child dies after falling into drain in Bareilly
इसी नाले में डूबने से हुई मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रिठौरा कस्बे के मोहल्ला जाटवपुरा में तीन वर्षीय बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से नाले के ऊपर पटला डालने की मांग कर रहे हैं। अब तक सुनवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन


जाटवपुरा निवासी अमीर बक्श ने बताया कि 17 दिन पहले बेटी सबीना अपने बेटे शाहिल के साथ मायके आई थी। बृहस्पतिवार को शाहिल मकान के सामने खेल रहा था। खेलते समय वह घर के सामने से गुजरने वाले नाले में गिर गया। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया तो तलाश शुरू की गई। इस दौरान नाले में उसकी चप्पल दिखी।
विज्ञापन


चप्पल निकालने के लिए जब लोग नाले में घुसे तो उन्हें शाहिल नजर आया। नाले में शाहिल को गिरा देख वहां चीख-पुकार मच गई। तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सबीना ने बताया कि शाहिल उसका इकलौता लड़का था। परिवार में अब बस एक बेटी बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के बाद भी नहीं ढंका गया नाला
अमीर बक्श ने बताया कि खुले नाले से हादसे की आशंका को देखते हुए मोहल्ले वालों ने कई बार यहां पटले डालने की मांग की। अब तक सुनवाई नहीं हुई। नाले की साफ-सफाई भी नहीं होती। इस वजह जलनिकासी नहीं हो पाती। बारिश के दिनों में पता ही नहीं चलता कि सड़क कहां और नाला कहां। उन्होंने कहा कि अगर नाले को ढंका गया होता तो शायद शाहिल की जान नहीं जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed