फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three wives and ten children, married a girl from Bihar as a bachelor

Bareilly News: तीन पत्नी और दस बच्चे, बिहार की युवती से कुंवारा बनकर की शादी

Wed, 07 May 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Three wives and ten children, married a girl from Bihar as a bachelor
भोजीपुरा। खुद को कुंवारा बताकर तीन बीवियों और दस बच्चों के पिता ने बिहार की युवती से शादी कर ली। ससुराल आई युवती को हकीकत पता चली तो उसने विरोध जताया। तब शौहर ने गहने छीनकर उसे निकाल दिया। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया जिला निवासी महिला नाजिया ने एडीजी जोन रमित शर्मा को बताया कि उसके परिवार का परिचित नौरेज बदायूं के सखानूं कस्बा का निवासी है। नौरेज से भोजीपुरा के जादौंपुर निवासी नवाबशाह उर्फ नटवर शाह की पहचान थी। नवाबशाह ने खुद को कुंवारा बताकर नौरेज से शादी कराने के लिए कहा। नौरेज ने जिला पूर्णिया के गांव वायसी निवासी नाजिया के परिजनों से शादी की बात चलाई। नाजिया की मां शहरूननिशा, दो चाचा को बिहार से नवाबशाह के घर बुलाया। आरोप है कूटरचित कागजात दिखाकर बताया कि बरेली में नवाबशाह का 265 गज का प्लॉट और बहेड़ी में 584 गज का तालाब है। तालाब पटवाकर प्लास्टिक की फैक्टरी खोलने की बात कही। युवती के परिजनों ने 22 दिसंबर 2024 को नवाबशाह से उसका निकाह कर दिया। नाजिया ने एडीजी को बताया कि शादी में उसके परिजनों ने जेवर व दहेज का सामान दिया था।
विज्ञापन

ससुराल आई महिला तो खुली शौहर की हकीकत नाजिया ने बताया कि वह ससुराल आई तो उसे पता चला कि नवाबशाह ने तीन शादियां पहले से कर रखी हैं। उसकी पहली पत्नी जादौंपुर में ही पांच बच्चों के साथ रहती है। दूसरी पत्नी इज्जतनगर के परतापुर में चार बच्चों के साथ रह रही है। तीसरी पत्नी आंवला में एक बच्चे के साथ रहती है। नाजिया ने नवाबशाह से गुस्सा जाहिर किया तब नवाबशाह ने उसके सारे जेवर छीन लिए। पत्नी नाजिया से कहा कि वह बिहार चली जाए वर्ना किसी मुकदमे में जेल भिजवा दूंगा। नाजिया ने बताया कि वह भोजीपुरा थाने गईं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जब एडीजी से मिली तो उनके आदेश पर भोजीपुरा इंस्पेक्टर ने नवाबशाह उर्फ नटवरलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed