फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three men forced to woman for prostitution in bulandshahar

देह व्यापार से मना किया तो लूटी आबरू: बरेली की महिला से बुलंदशहर में सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट

Fri, 16 Jun 2023 01:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 01:41 PM IST
सार

पीड़ित महिला बरेली के बारादरी क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि बुलंदशहर के तीन युवक उसे झांसा देकर अपने साथ ले गए थे। वहां उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। विरोध पर सामूहिक दुष्कर्म किया।  

विज्ञापन
three men forced to woman for prostitution in bulandshahar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली की एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी उसे झांसा देकर ले गए थे। उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसे बेचने की फिराक में थे। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर आई। पीड़िता की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र, उसके भाई नीरज त्यागी और कुंवरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि ये तीनों उसे झांसा देकर 26 मई को अपने साथ बुलंदशहर ले गए। वहां उससे देह व्यापार कराने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: शादी के बाद सामने आया पत्नी का असली रूप, पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार, बताई आपबीती

महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसे करीब 10 दिन तक कमरे में बंद करके रखा। मारा-पीटा और धमकाया। तीनों उसे बेचने की फिराक में थे। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता छह जून को मौका पाकर वहां से भाग आई। बरेली आकर उसने अपने परिवार को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद एसएसपी दफ्तर पहुंची और घटना की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed