फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three hundred houses power cut due to blown transformer in Bareilly

Bareilly: ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 घरों की बिजली गुल, पानी को भी तरसे, गुस्साए लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 12 Jan 2023 02:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 02:52 PM IST
विज्ञापन
three hundred houses power cut due to blown transformer in Bareilly
धरने पर बैठे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

बरेली के एजाज नगर गोटिया में पुराना कब्रिस्तान के पास लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार को दोपहर एक बजे खराब हो गया। इसके चलते 300 घरों में अंधेरा छा गया। बिजली विभाग ने जो दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया, वह भी फूंक गया। इसके चलते फिर से अंधेरा छा गया। लोग बिजली के साथ पानी को भी तरस गए। जब ट्रांसफार्मर बदलने में देरी हुई तो स्थानीय लोग चीफ इंजीनियर कार्यालय पर धरना देने बैठ गए। चीफ इंजीनियर ने अधिशासी अभियंता से बातचीत की। ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। इस पर एक घंटे में ही धरना खत्म हो गया। 

विज्ञापन

गलियों में झूल रहे बिजली के तार 

धरना स्थल पर एजाज नगर गोटिया की निवासी मुशर्रफ अंसारी हकीम शरीफ मसूदी, मेराज अंसारी और फरजाना बेगम ने बताया कि एजाज नगर में वार्ड संख्या 75 और 79 का क्षेत्र आता है, जहां पर 100 से 200 मीटर तक बिजली कनेक्शन के तार झूल रहे हैं। यह तार इतने नीचे हैं कि पैदल चलने वालों के सिर को भी छू जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं अचानक आग लग जाए तो दमकल की गाड़ी मोहल्ले में नहीं पहुंच पाएगी। बिजली विभाग के अभियंता आते हैं और देखकर लौट जाते हैं। हमेशा आश्वासन मिलता है। कहते हैं कि जब बजट आएगा तो काम करा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


वहीं अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद ट्रॉली लगाई गई थी लेकिन ओवरलोडिंग के चलते ट्रॉली का ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। अब क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस बीच दूसरी ट्रॉली लगाकर आपूर्ति सुचारू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल हो जाए तो यहां करेंगे शिकायत 

अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि अगर हारूनगला और जगतपुर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में कहीं भी बिजली गुल हो जाती है तो उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किए गए। जगतपुर के बिजली उपभोक्ता 9412206781 पर कॉल करें। हारूनगला क्षेत्र के लोग 9411206780 पर कॉल कर सकते हैं। इन मोबाइल नंबरों पर कोई भी उपभोक्ता अपनी शिकायत को 24 घंटे में किसी भी समय दर्ज करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed