{"_id":"6adfc6f25cc6740a990c19f3","slug":"three-houses-burgled-in-one-night-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-103291-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक ही रात में तीन घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक ही रात में तीन घरों में चोरी
विज्ञापन
सिरौली। कस्बे के मोहल्ला प्यास में रविवार देर रात चोरों ने तीन बंद घरों को निशाना बनाया। वे इन घरों से जेवर, नकदी व लाखों का सामान लेकर भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन चोरों का अब तक कुछ पता नहीं लग सका है। इस चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस की गश्ती पर प्रश्न उठाया है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्यास में सोमवार सुबह तीन घरों के ताले टूटे मिले। यह देख लोगों ने मकान स्वामियों को जानकारी दी। वहां पहुंचकर मकान स्वामियों ने यह स्थिति देखी तो उनके होश उड़ गए। शादाबा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की कि रविवार रात रात चोर उनके घर का कुंडा काटकर आए और घर में रखे करीब 30 हजार नकद व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोर इतनी सफाई से काम करके निकले कि किसी को भनक तक नहीं लगी। इसी तरह रियासुद्दीन और शादाब के घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ितों ने दी तहरीर में बताया कि उन्हें यहां से चोर बक्सों से नकदी, जेवर चोरी कर ले गए। वहीं, लोगों ने बताया कि ये घर बंद थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने हाथ साफ किया। इस तरह चोरों ने दो माह में पांच घरों को निशाना बनाया है, लेकिन खुलासा अब तक किसी का नहीं हो सका है।
मोहल्लेवासियों ने सवाल उठाया कि अगर पुलिस रात में गश्त करती है, तो कहा करती है। यह किसी को पता नहीं। आए दिन सिरौली कस्बे में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोरों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई बेअसर साबित हो रही है।
विज्ञापन
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। चोरी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रात में पुलिस कर्मी नियमित गश्ती कर रहे हैं। संवाद