Bareilly News: स्मैक और गांजा की तस्करी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, कोडवर्ड में करते थे सौदेबाजी
बरेली जिले में तस्करी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। पुलिस ने शनिवार रात तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। ये तस्कर नेपाल से स्मैक और गांजा लाकर दूसरे प्रदेशों में सप्लाई करते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नेपाल से गांजा और स्मैक लाकर दूसरे प्रदेशों में सप्लाई करने के तीन आरोपियों को शनिवार रात बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे माल की बरामदगी की गई। इसके बाद रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि जगतपुर चौकी प्रभारी सनी चौधरी पुलिस टीम के साथ शनिवार रात गश्त करते हुए बीसलपुर चौराहे पर पहुंचे। वहां दरोगा जगत सिंह और मोहित कुमार मिले। सम्राट अशोकनगर की ओर से एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेरकर हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें- UP Weather: बरेली में झमाझम बारिश के साथ 24 घंटे में हावी होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
तीनों ने बताया कि उनके पास स्मैक और गांजा है। सूचना पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव भी पहुंच गए। तीनों से 1.4 ग्राम स्मैक और 352 ग्राम चरस बरामद की गई। तीनों ने अपने नाम बिथरी चैनपुर थाने के भिंडौलिया गांव निवासी फारुख व शकील और सीबीगंज के स्लीपर रोड निवासी मसूद अहमद बताया।
स्मैक को ग्रीन लेवल, चरस को ब्लैक डॉग कहकर बेचते थे आरोपी
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों ने कबूला कि यह माल अफजाल का है। इसको अफजाल एवं उसके बेटे बिलाल और उसका दोस्त रिजवान नेपाल जाकर रोडवेज बस से लाते हैं। नेपाल में इनको यह माल वीरजी नाम का व्यक्ति देता है। बरेली में माल आने पर पकड़े गए तीनों आरोपी दिल्ली, रामपुर तथा उत्तराखंड तक ग्राहक के अनुसार बेचा जाता है।
फारूख किराये पर लेकर टेंपो चलाता है। टेंपो से ही वह माल सप्लाई करता है। किसी को शक न हो इसीलिए जहां भी माल सप्लाई करना होता है, टेंपो में दिखावे के लिए कुछ सवारियां बैठा लेता है। यह माल बाइक से पशुपति नाथ कॉलोनी स्थित किराये के कमरे पर जाना था। वहां से ग्राहक को सप्लाई देने से पहले पकड़े गए। इन लोगों के बीच आपसी बात हमेशा व्हाट्सएप कॉलिंग व कोडवर्ड में होती है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: कोचिंग जा रही छात्रा से सरेराह की छेड़खानी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
जैसे स्मैक के लिए ग्रीन लेवल शब्द का इस्तेमाल होता है। चरस व सुल्फा के लिए ब्लैक डॉग का इस्तेमाल किया जाता है। ग्राहक से संपर्क होने पर उसका कोडवर्ड के रूप में उस जिले के आरटीओ के नंबर को आधार मानकर सेव करते हैं। जैसे कोई बदायूं का ग्राहक है तो उसे 2424 कोड फीड करते हैं।
15 ग्राम स्मैक के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि थाना भोजीपुरा के गांव सैदपुर चुन्नीपुर निवासी मान खां कस्बे से स्मैक खरीदकर जा रहा है।
सूचना के आधार पर टीम ने राधा-कृष्ण मंदिर के पास घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने कस्बे के एक शातिर तस्कर के गुर्गे से स्मैक खरीदने की बात कही। उसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों की मानें तो एक सफेदपोश तस्कर के गुर्गे को बचाने की कोशिश में जुटा है।