फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused arrested for making fake notes in bareilly

UP News: जल्द अमीर बनने के लिए छापने लगे नकली नोट, फिल्म देख आया आइडिया; तीन गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 04:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jul 2023 04:29 PM IST
सार

एसओजी और पुलिस ने शुक्रवार को गोविंदापुर रोड पर कल्लू खां के निर्माणाधीन मकान में छापा मारकर गांव घुंसा निवासी रहमत अली, रईस खां व गोविंदापुर के अब्दुल हुसैन को नकली नोट बनाते गिरफ्तार किया था। इनसे 84 नकली नोट बरामद हुए थे। 

विज्ञापन
Three accused arrested for making fake notes in bareilly
नकली नोट बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसओजी और सीबीगंज थाना पुलिस ने घुंसा गांव में छापा मारकर 70,800 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। टीम ने नोट बनाने में प्रयुक्त प्रिंटर व अन्य सामान के साथ तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी भाग गया है। नकली नोट छापने के तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि फर्जी नाम की फिल्म देखकर उन्होंने नकली नोट छापने का तरीका सीखा। वे जल्द ही अमीर बनना चाहते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को सूचना मिली थी कि घुंसा गांव में नकली नोट बनाने का धंधा चल रहा है। उन्होंने इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज और पुलिस के साथ शुक्रवार रात गोविंदापुर रोड पर कल्लू खां के निर्माणाधीन मकान में छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर घुंसा निवासी रहमत अली पुत्र नक्शे अली, रईस खां पुत्र बाबू खां और अब्दुल हुसैन पुत्र हनीफ हुसैन निवासी गोविंदापुर को नकली नोट बनाते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'कैफे में गलत काम': दरवाजा खोलने पर बजरंग दल से जुड़े युवक को पीटा, अंदर थीं लड़कियां; नीचे बने हैं केबिन
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Trending Videos

84 नकली नोट बरामद किए 

पुलिस ने मौके से 100-100 के 288 और 500-500 के 84 नकली नोट बरामद किए। मौके से एक प्रिंटर और दो मोबाइल समेत कई तरह का केमिकल भी बरामद किया है। इससे पहले पुलिस को देखकर एक आरोपी सनैया गांव निवासी मोइजिन पुत्र इब्ने अली भाग गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- सरकारी दफ्तर में रंगरेलियां: क्लर्क पर रिपोर्ट दर्ज, थाने से मिली जमानत; महिला बोली- वीडियो में मैं नहीं

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फिल्म देखकर नकली नोट छापने की योजना बनाई। अमीर बनने की चाहत में उन्होंने प्रिंटर, 70 से 80 जीएसएम का पेपर आदि खरीदा और हाल ही में नकली नोट छापना शुरू किया था। वे स्थानीय मार्केट में कुछ ही नोट चला पाए थे कि पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed