{"_id":"66ca595facb8fa7357015a47","slug":"threatened-to-reach-victims-house-at-night-for-compromise-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102736-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: समझौता के लिए पीड़िता के घर रात में पहुंचकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: समझौता के लिए पीड़िता के घर रात में पहुंचकर दी धमकी
विज्ञापन
सीओ और कोतवाल ने आरोपी व उसके साथी और पीड़िता के दर्ज किए बयान, हो सकती है कार्रवाई
नवाबगंज। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी अपने साथी के साथ आधी रात को उसके घर जा धमका। पीड़िता और उसके परिजनों को समझौता करने का दबाव बनाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे परेशान पीड़िता की मां ने थाना नवाबगंज में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, कोतवाल और सीओ ने अलग अलग दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।
थाना हाफिजगंज क्षेत्र में पीआरवी पर तैनात एक वरिष्ठ सिपाही थाना नवाबगंज के सरकारी आवास के पास रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि वह दो दिन पहले आरोपी युवती को लेकर फरार हो गया। युवती को हाफिजगंज में अपने एक रिश्तेदार के घर ले जाकर शारीरिक शोषण किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवती को अपने घर ले आए। 22 अगस्त को युवती की मां की शिकायत मिलने पर एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ग्रामीण को सौंप दी। शनिवार को कोतवाल राजकुमार शर्मा और सीओ हर्ष मोदी ने अलग अलग दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। इस दौरान आरोपी पीड़िता के परिजनों से भी भिड़ गया।
रात में ही कर दिया आवास खाली
आरोपी ने पुलिस को दी जानकारी में कहा कि उसने सरकारी आवास तीन माह पहले ही खाली कर दिया है, जबकि आरोपी अपने साथी के साथ ही सरकारी आवास में रह रहा है। मामला तूल पकड़ते देख रात में ही आरोपी सरकारी आवास खाली कर चला गया।
विज्ञापन
वर्जन
घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। बयान दर्ज करने के बाद जांच रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को दी जाएगी। अधिकारियों के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हर्ष मोदी, सीओ नवाबगंज