फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   This time CBSE board exam will be held at 22 centers

Bareilly News: इस बार 22 केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

Thu, 30 Jan 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
This time CBSE board exam will be held at 22 centers
- 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 15,300 विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

बरेली। जिले में इस बार 22 केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं हाेंगी। इसमें 85 स्कूलों के 15,300 विद्यार्थी शामिल होंगे।
सत्र 2024-25 की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। इसमें 10वीं के 8,650 और 12वीं के 6,650 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित होंगी। पहला प्रश्नपत्र अंग्रेजी का और अंतिम पेपर कंप्यूटर साइंस, एआई और आईटी का होगा। 12वीं के विद्यार्थियों की पहली परीक्षा 15 फरवरी को एंटरप्रेन्योरशिप व अंतिम चार अप्रैल को साइकोलॉजी की होगी।
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि सभी प्रमुख विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित कराई जाएंगी। सभी विषयों की परीक्षा की शुरुआत में विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इस बार 10वीं और 12वीं की प्रत्येक परीक्षा में 50 प्रतिशत प्रश्न क्षमता आधारित होंगे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा


बिशप कॉनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ⁠आर्मी स्कूल, ⁠बृजभूषण लाल पब्लिक स्कूल, ⁠सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, ⁠नेशनल पब्लिक स्कूल, ⁠अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल, ⁠पद्मावती अकादमी, ⁠श्री गुलाब राय मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ⁠बाल विद्यापीठ, आंवला, ⁠सेक्रेड हार्ट्स पब्लिक स्कूल, नैनीताल रोड, ⁠मिशन अकादमी, मंडनपुर, बहेड़ी, ⁠कृष्णा पब्लिक स्कूल, आदर्श शिक्षा ग्राम, ⁠एमआरएस पब्लिक स्कूल, पीलीभीत बाइपास रोड, ⁠जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल, ⁠एसआर इंटरनेशनल स्कूल, ⁠मिशन पब्लिक स्कूल, नवाबगंज, ⁠गॉडविन पब्लिक स्कूल, बहेड़ी, ⁠मदर्स पब्लिक स्कूल, महेशपुरा, ⁠पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नं. दो, जेएलए, ⁠केंद्रीय विद्यालय इफको, ⁠पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, एनईआर इज्जतनगर, ⁠केंद्रीय विद्यालय, आईवीआरआई, इज्जतनगर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed