फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves targeted closed house and stole jewelry cash in bareilly

Bareilly News: आयकर कर्मचारी के बंद मकान से लाखों की चोरी, भाजपा नेता के घर को भी चोरों ने बनाया निशाना

Mon, 11 Nov 2024 10:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Nov 2024 10:43 AM IST
सार

बरेली में सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। शहर के पॉश इलाके प्रेमनगर में चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाया। दोनों मकानों से लाखों की चोरी कर ली गई। 

विज्ञापन
Thieves targeted closed house and stole jewelry cash in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली के पॉश इलाके प्रेमनगर क्षेत्र में चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। दो दिन के अंदर चोरी की दूसरी घटना हुई है। छठ पूजा पर बिहार के नालंदा गए आयकर कर्मचारी के बंद घर को चोरों ने निशाना लिया। जब वह परिवार के साथ लौटे तो घर में सामान अस्त व्यस्त पड़ा देख दंग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


आयकर विभाग में तैनात कर्मचारी सुनील कुमार जनकपुरी में रहते हैं। छठ पूजा पर वह परिवार के साथ अपने पैतृक घर बिहार के नालंदा गए थे। सोमवार सुबह जब वह घर लौटे तो पता चला कि घर में ताले तोड़कर चोरी कर ली गई थी। लॉकर भी टूटा मिला। नगदी समेत काफी जेवर गायब थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन

भाजपा नेता के घर में भी हुई चोरी 
शनिवार रात भाजपा नेता नमिता शर्मा के घर भी चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। वह भी प्रेम नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहती हैं। वह अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गईं थीं। रविवार रात नौ बजे वह दिल्ली से लौटीं तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने उन्हें घर का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। नमिता की सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस आ गई। 

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। नमिता की ओर ने फिलहाल घर में रखे डेढ़ लाख रुपये और काफ़ी जेवर चोरी जाने की बात पुलिस को बताई गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन रात में सफलता नहीं मिल सकी। सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने मुआयना कर दोनों मामलों में चोरी के खुलासे के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed