फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be further delay in land acquisition for industrial township...consolidation not completed

Bareilly News: इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए भू अधिग्रहण में होगी और देरी...चकबंदी नहीं हुई पूरी

Sat, 01 Mar 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
There will be further delay in land acquisition for industrial township...consolidation not completed
उद्योग, ट्रांसपोर्ट, भंडारण और सेवा क्षेत्र के लिए उद्यमियों को है भूखंड का इंतजार, एसओसी के स्तर तक चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने में दो महीने की लगने के आसार
विज्ञापन


बरेली। झुमका तिराहे के करीब स्थित रहपुरा जागीर गांव के रकबे में प्रस्तावित बीडीए की पहली इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण में अब और देरी होगी, क्योंकि चकबंदी में वक्त लग रहा है। देरी का मुद्दा मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के सामने मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने शुक्रवार को उठाया। बैठक में बीडीए के सचिव ने जवाब दिया कि चकबंदी के 90 मामलों की सुनवाई होनी है। सुनवाई कम से कम दो महीने लग सकते हैं। उसके बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन

रहपुरा जागीर की 113 हेक्टेयर भूमि पर बरेली इंडस्ट्रियल टाउनशिप प्रस्तावित की गई। सितंबर से अक्तूबर 2024 में डिमांड सर्वे हुआ था, जिसमें 750 लोगों ने भूखंड खरीदने के लिए उत्साह दिखाया था। उसके बाद बीडीए ने सर्वे कराया लेकिन अधिग्रहण में चकबंदी की अड़चन आ गई। अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उद्यमियों ने मंडलीय अधिकारियों के सामने इसे लेकर सवाल किया। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने कहा कि चकबंदी मामले में दो महीने का वक्त लग सकता है। मंडलायुक्त ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए डीएम चकबंदी अधिकारियों से बातचीत करेंगे। अगर कहीं कोई दिक्कत है तो उसे दूर कराएंगे। ताकि इंडस्ट्रियल टाउनशिप में भूखंड के लिए उद्यमियों का इंतजार और ज्यादा न बढ़ने पाए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed