{"_id":"68f400b153d17c746e02bed4","slug":"there-were-many-complaints-about-the-measurement-the-dm-ordered-that-the-work-be-done-impartially-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2949-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पैमाइश की आईं अधिक शिकायतें, डीएम ने कार्य निष्पक्षता से करने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पैमाइश की आईं अधिक शिकायतें, डीएम ने कार्य निष्पक्षता से करने के दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश सिंह पहुंचे। उन्होंने 69 शिकायतों में से छह का मौके पर निस्तारण कराया। पैमाइश की अधिक शिकायतें आने पर अधीनस्थों को निष्पक्षता से जांच करने के आदेश दिए।
इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति के तहत सांकेतिक रूप से 17 महिलाओं को राशन कार्ड बांटा। पिछले दिनों तहसील आंवला में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले सामने आने पर डीएम ने लेखपालों को चेताया है कि कोई भी आय-जाति एवं निवास प्रमाण पत्र गलत न जारी होने पाए। इसलिए पहले आवेदक और आवेदन के संबंध में विधिवत जांच परख लें।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वह सुनिश्चित कर लें कि किसी गरीब और कमजोर का हक न मारा जाए, उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न होने पाए। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। इसमें सबसे अधिक राजस्व विभाग की 35 शिकायतें आईं। पुलिस विभाग की 11, समाज कल्याण की दो, स्वास्थ्य विभाग की एक, अन्य विभागों की 17 शिकायतें आईं। संवाद
विज्ञापन
--
मीरगंज में 21 शिकायतें पंजीकृत, एक का निस्तारण
मीरगंज। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम आलोक कुमार, सीओ मीरगंज अजय कुमार और तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह ने शिकायतों को सुना। इस दौरान 21 शिकायतों में से केवल एक का ही निस्तारण कराया जा सका। संवाद
गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठा
बहेड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस में सात शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान केसर चीनी मिल से दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि चीनी मिल नया पेराई सत्र चालू करने जा रही है। एसडीएम इशिता किशोर ने बताया कि जिले स्तर पर एक टीम बनी हुई है। वह चीनी मिल से लगातार वार्तालाप कर रही है। चीनी मिल की जमीन की नीलामी की प्रक्रिया चालू हो गई है। इसके बाद किसानों को भुगतान कराया जाएगा। संवाद
आंवला में आईं 47 शिकायतें
आंवला। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम व एसडीएम ने 47 फरियादियों की शिकायतें सुनकर पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। सबसे ज्यादा 27 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही। मजनुपुर निवासी जहुरउददीन ने अधिकारियों को बताया कि चकबंदी के बाद उनको आवंटित चक पर अधिकारियों द्वारा कब्जा दिलवा दिया गया था। 14 तारीख को पुलिस कर्मी उनके घर पर आकर उनकी माता से अभद्रता कर अपमानित किया। खेत में कृषि कार्य रोकने को कहा। मामले की जांच सीओ को दी गई है। संवाद