फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is no end to failure, but an opportunity to learn: Rathore

असफलता का कोई अंत नहीं, बल्कि सीखने का अवसर : राठौर

Sun, 26 Oct 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
There is no end to failure, but an opportunity to learn: Rathore
बरेली। रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन (आरएमए) की ओर से अर्बन हाट सभागार में शनिवार को लाइफ कोच डॉ.पीएस राठौर की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में जीवन के प्रति नई सोच, लक्ष्य निर्धारण एवं सफलता के व्यावहारिक सूत्र को समझने व जीवन में उतारने का रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ आरएमए के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने किया। डॉ. राठौर ने कहा आपका नजरिया ही आपकी दिशा तय करता है। परिवार के संबंधों में प्रेम की कमी होना या अपने दैनिक कार्यों से रुचि खत्म होते जाना ऐसे सभी समस्याओं का कारण हमारी ऊर्जा का बिखरना है। इसलिए स्वयं की ऊर्जा को एकत्र कर पूरे मन से उस कार्य को करने पर ही हो सकता है। कार्यक्रम में ध्यान केंद्र करने के अलावा डांस, संगीत, डिस्को आदि के माध्यम से प्रेरित किया गया। कार्यशाला के समापन पर दर्शकों ने डॉ पीएस राठौर के प्रयासो व इस दौरान मिले अनुभवों को बताया। इस अवसर पर भावेश अग्रवाल, सचिव कदीर अहमद, डॉ नीरज सक्सेना, डॉ एके राय, शेखर यादव भावेश अग्रवाल, मोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed