फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft worth lakhs at retired officer's home

Bareilly News: सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से लाखों की चोरी

Fri, 02 Oct 2026 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs at retired officer's home
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में स्थित वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी के घर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी अनुरेखा चौहान ने रिपोर्ट कराई कि उनके पति बलराज सिंह भारतीय वायुसेना में थे। वर्तमान में वह कैग विभाग में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर पुणे में तैनात है। 15 दिन पहले अनुरेखा बच्चों को लेकर पुणे में पति के पास गई थी। 27 सितंबर को मकान के सामने रहने वाले पड़ोसी ने फोन कॉल कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। इसके बाद अनुरेखा ने बहन और बहनोई को घर भेजा तो सामान बिखरा हुआ था। बहनोई ने पुलिस को और क्षेत्रीय पार्षद गौरव सक्सेना को सूचना दी। पार्षद गौरव सक्सेना ने अशरफ खां चौकी प्रभारी को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और 36 हजार रुपये चोरी कर ले गए। हालांकि रात के समय शास्त्रीनगर चौराहे पर पुलिस तैनात रहती है, इसके बाद भी घटना हो गई। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों में चोर घर का ताला तोड़ते हुए दिख रहे है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed