फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft of lakhs by putting a mask in the establishment of a bullion trader

सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Tue, 05 Apr 2022 06:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by putting a mask in the establishment of a bullion trader
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में चोरों ने सोमवार रात सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान में नकब लगाकर नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह टहलने निकले आसपास के लोगों ने नकब लगी देखकर व्यापारी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। सराफा व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है, अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया निवासी सराफा व्यापारी आशुतोष रस्तोगी का रौसर कोठी में प्रतिष्ठान है। वह सोमवार की शाम करीब छह बजे प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार को पड़ोसियों ने नकब लगने की सूचना व्यापारी को दी। आाशुतोष ने शटर खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान के पीछे से नकब लगाकर घुसे थे। चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखा 20 ग्राम सोना, छह किलो चांदी और 18 हजार, 500 रुपये चोरी कर लिए। थाना प्रभारी रवि कुमार ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। सराफा व्यापारी से भी पूछताछ की। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि चोर उसका लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर
चोर सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान से चोरी करने के बाद सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। व्यापारी आशुतोष रस्तोगी के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे चल नहीं रहे थे। चोरों को कैमरे लगे होने की जानकारी होने पर वह डीवीआर भी साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के आसपास रहती भीड़, हर रोज होता जुआ
दुकान के पीछे खाली पड़े प्लॉट में देर रात तक भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना जुआ खेला जाता है। अराजकतत्वों का आना-जाना भी रहता है। पुलिस की गश्त के दौरान इधर-उधर हो जाते हैं। इससे पहले भी रौसर कोठी में मनोज रस्तोगी व अनुज वर्मा की सराफा की दुकान में चोरी हो चुकी है।
यह सामान ले गए चोर
चोर 30 जोड़ी फूल, 25 जोड़ी नथ, 20 पैंडल, तीन जोड़ी कुंडल, 50 जोड़ी पायल बड़ी, 20 जोड़ी भारी पायल, खडूआ 300 ग्राम, 13 चांदी की बिछिया समेत छह किलो चांदी ले गए हैं।

रौसर कोठी में चोरी के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया गया। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। -अखंड प्रताप सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed