फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The woman's body was thrown after murder

Bareilly News: हत्या करके ही फेंका गया था महिला का शव

Wed, 03 Dec 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
The woman's body was thrown after murder
फरीदपुर (बरेली)। झाड़ियों में मिले महिला के शव के गले में दुपट्टा बंधा निकला, इससे हत्या गला कसने की वजह से होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमाॅर्टम में शव पुराना होने से तकनीकी रूप से मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। शव को पहचान के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि सिमरा बोरीपुर गांव के पास सड़क किनारे सोमवार को झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिला था। किसी ग्रामीण का पालतू कुत्ता दफनाने के लिए जब लोग झाड़ियों की तरफ गए तो उन्हें बदबू का अहसास हुआ। झाड़ियों में कुत्ते भी थे। उन्होंने आगे बढ़कर देखा तो शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा था। शव के चेहरे पर बोरा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया। शव करीब दो सप्ताह पुराना माना गया जिसमें हड्डियां व थोड़ा ही मांस बचा था। पुलिस ने हड्डी को सुरक्षित कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed