फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman who lodged report against SO did not reach to give statement at Police station

Bareilly: एसओ पर मुकदमा कराने वाली महिला नहीं पहुंची बयान देने, पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस

Fri, 16 Jun 2023 12:37 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2023 12:37 PM IST
सार

बरेली की महिला ने पीलीभीत के घुंघचाई थाने के एसओ रहे राजेंद्र कुमार सिरोही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में पीलीभीत पुलिस ने उसे बयान देने के लिए बुलाया था, लेकिन गुरुवार को थाने नहीं पहुंची। 

विज्ञापन
Woman who lodged report against SO did not reach to give statement at Police station
पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई थी रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के घुंघचाई थाने के एसओ रहे राजेंद्र कुमार सिरोही के खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में छेड़छाड़, धमकी व आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची। पीलीभीत पुलिस के अधिकारियों ने अपने यहां चल रही जांच में उसे बयान देने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन


अब पीलीभीत पुलिस ने उसके दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसमें लिखा है कि तीन दिनों के भीतर गोपनीय कार्यालय में पेश होकर बयान दर्ज करा दें, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र निवासी महिला की ओर से कराई गई रिपोर्ट के बाद पीलीभीत के एसपी ने सिरोही को निलंबित करके विभागीय जांच एएसपी को सौंप दी है। एएसपी ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए महिला के बयान दर्ज करना अहम है। 

महिला हुई लापता 

बताते हैं कि महिला अब पुलिस को खोजे नहीं मिल रही है। दरअसल एसओ पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अब कई लोग महिला के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंच गए हैं। इनमें से एक युवती की ओर से कैंट थाने में उसके और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कुछ और मामलों में जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी

ऐसे में आरोप लगाने वाली महिला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। हालांकि, उस पर हनी ट्रैप के आरोप लगने के बाद कोई खुलकर उसकी मदद करने के लिए तैयार नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed