फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The wedding procession of Lord Ramchandra ji took place with much fanfare.

Bareilly News: धूमधाम से निकली भगवान रामचंद्र जी की बरात

Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession of Lord Ramchandra ji took place with much fanfare.
बहेड़ी। सोमवार को भगवान श्रीराम बरात निकाली गई। मेला श्रीराम लीला परिसर से शाम को बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा नैनीताल मार्ग पर पहुंची। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी।
विज्ञापन

गंगा अवतरण, हनुमान सेना, कृष्ण लीला, भगवान शंकर की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। रथों पर सवार गुरु विश्वामित्र, भरत व शत्रुघ्न के स्वरूप पीछे चल रहे थे। बैंडबाजे के पीछे रथ पर सवार श्रीराम व लखन लाल के स्वरूप चल रहे थे। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। विवेक गर्ग, अतुल गर्ग व आलोक गर्ग, सेठ प्रमोद कुमार अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, हरवंश गुप्ता ने श्रीराम लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारी। अखाड़े ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। मेला अध्यक्ष व तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने भी स्वरूपों की आरती उतारी। शोभायात्रा पंजाबी काॅलोनी व शेखूपुर होती हुई मेला परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। सतीश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विवेक गर्ग, चौ गजेंद्र सिंह, केहरी सिंह, अरूण अग्रवाल, विनोद दुबे, अवधेश रस्तोगी आदि के व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन


श्रीराम की बरात पर हुई फूलों की बारिश
फरीदपुर। श्री रामलीला प्रबंध समिति की ओर से भगवान श्रीराम बरात निकाली। दोपहर करीब दो बजे मोहल्ला परा रामलीला ग्राउंड से मर्यादा पुरुषोत्तम की भव्य बरात अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः रामलीला ग्राउंड में पहुंची। लीला मंचन में भगवान श्रीराम और सीता का विवाह हुआ। श्रीराम, हनुमानजी, गणेशजी आदि देवी-देवताओं की झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं। कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। कमेटी के संरक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, मेला अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, अशोक मौर्य, डॉ. मनोज आर्य, रजत वर्मा उर्फ विरू, प्रदीप वर्मा, रौनक वर्मा, राजीव गुप्ता वीडियो, राहुल शुक्ला, प्रदीप वर्मा, प्रमोद बलधारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज में आरती उतार कर किया रामबरात का स्वागत
नवाबगंज। नगर के डाकखाने के पास से सोमवार की शाम श्रीराम बरात धूमधाम से निकाली। शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र और राजा दशरथ आदि की झाकियां निकाली गईं। पुष्प वर्षा से स्वागत किया और आरती उतारी। इस दौरान 19 कन्याओं के वर भी साथ चल रहे थे, जिनकी शादी कराई गई। मेलाध्यक्ष रविंद्रपाल गंगवार, लेखराज गंगवार, कोषाध्यक्ष मनेाज शर्मा, सुरेंद्र सक्सेना, दिलीप गुप्ता, बाबूराम गंगवार, अभिनाश मिश्रा, सर्वेश कुमार, मोहित मिश्रा, जितेंद्र चड्ढा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे




सूदनपुर में रामलीला शुरू
अलीगंज। सूदनपुर में 11 दिवसीय रामलीला सोमवार से शुरू हो गई। लीला में रामलाल राणा, राजवीर सिंह, रोहिताश, लेखराज मुंशी, पूरनलाल मौर्य, कोमिल दलेरे, दयाराम वर्मा आदि ने मंचन किया। शुभारंभ शिव मंदिर के हेमगिरी बाबा ने किया। संवाद


बिशारतगंज में राम लीला मेला शुरू

बिशारतगंज। 11 दिवसीय श्रीराम लीला मेले का रविवार रात एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष नेम चंद्र मौर्य ने फीता काटकर उद्घाटन किया। नेमचंद मौर्य ने कहा कि श्रीराम के आदर्श से प्रेरणा लेनी चाहिए। अध्यक्ष ठाकुर प्रवेश कुमार सिंह, विपिन गौड़,नितिन साहू, डॉ. हरीश वर्मा, जितेंद्र मौर्य, नानकराम सागर, केशव मौर्य, रमेश यादव, राम जाने, हरीबाबू मौर्य, संरक्षक लाला श्रीराम साहू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed