{"_id":"6a78d0194e5503d17405ad25","slug":"the-veer-bhatti-drain-is-filled-with-garbage-and-dung-from-dairies-bareilly-news-c-4-bly1015-942467-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वीर भट्टी के नाले में कूड़ा और डेयरियों का गोबर भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वीर भट्टी के नाले में कूड़ा और डेयरियों का गोबर भरा
Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर के वार्ड 7 वीर भट्टी के निवासी कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। नाले में कूड़ा और डेयरियों का गोबर भरा है, जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। वार्ड में गंदे पानी की आपूर्ति और बेसहारा पशुओं की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है।
वार्ड के नाले में पूरे शहर का पानी आता है, लेकिन आगे निकास न होने से जलभराव बना रहता है। वरुण ने बताया कि पूरे शहर का पानी सुभाषनगर के नाले में आता है, लेकिन राजीव कॉलोनी से होते हुए जा रहे नाला का आगे कोई निकास नहीं है। नाले का पानी रेलवे की जगह में जाता है, अगर रेलवे अपनी दीवार लगा दे तो पानी का निकास नहीं हो पाएगा।
नाले पर अतिक्रमण और मरे जानवर डालने से सफाई में बाधा आती है। निवासियों का कहना है कि वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है और अधिकतर नदारद रहते हैं। शैलेंद्र सागर ने बताया कि नगर निगम से आने वाला पानी गंदा और बदबूदार होता है, जिसे पिया नहीं जा सकता है। दशकों पुरानी पाइपलाइन जर्जर होकर बार-बार टूट जाती है, जिससे 25 हजार की आबादी को स्वच्छ पानी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
वार्ड में करीब 40 डेयरी संचालित हैं, जिन्हें निगम हटाने में असफल रहा है। बिजली के झूलते तारों और बेसहारा पशुओं की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है। नाला कूड़े और डेयरी के गोबर से अटा पड़ा है। पार्षद द्वारा सफाई कराने के बावजूद डेयरी संचालक गोबर बहाना बंद नहीं कर रहे। बिजली के तार झूलते रहते हैं और बेसहारा पशु सड़कों पर बैठकर रास्ता रोकते हैं।
वार्ड में ये हुए विकास के कार्य
- सुधांशु शर्मा के मकान से लेकर नारायण कॉलाेनी तक एक करोड़ से रोड का निर्माण।
- पटेल बिहार कॉलोनी में एक करोड़ से रोड का निर्माण।
- राजीव कॉलोनी में नाले के ढकने के लिए 3.5 करोड़ रुपये पास।
- एनकेप के जरिए वार्ड के एक करोड़ के काम
- 15वें वित्त से रोड, नाली आदि का काम 3.5 करोड़ रुपये से ।
-- -- -- -- -- -- -- --
बयान
वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का वाहन तो आती है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए। वार्ड के 60 कर्मचारियों की तैनाती होनी चाहिए। - अशोक गुप्ता
नाले को ढकने का काम जल्द होना चाहिए, जिससे लोग कूड़ा नाले में न फेंक सकें। डेयरी संचालकों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। - केशव शर्मा
वार्ड में बिजली के तारों की बड़ी समस्या है, जिसे लेकर कई बार बिजली विभाग को कहा गया है लेकिन समाधान नहीं हुआ। - धर्मपाल
वार्ड को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं, जो रोड पास हो चुकी है उनका निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा, कई जगह पानी साफ न आने की शिकायत है उसे ठीक कराया जाएगा। - सौरभ कुमार, पार्षद