फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The uproar of the spies, suspicious people roaming around the strong room

सपाइयों का हंगामा, स्ट्रांग रूम के आसपास घूम रहे हैं संदिग्ध लोग

Thu, 24 Feb 2022 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
The uproar of the spies, suspicious people roaming around the strong room
सीबीगंज। सपाइयों ने परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बनाए गए ईवीएम के स्ट्रांग रूम आसपास संदिग्ध लोगों की मौजूदगी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के पिछले हिस्से के छोटे गेट को टिन शेड से ढके जाने पर भी आपत्ति की। इसके बावजूद टिन शेड नहीं हटाया गया तो भोजीपुरा से सपा प्रत्याशी शहजिल इस्लाम ने ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की।
विज्ञापन

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर चार स्थित वेयर हाउस में बने मतगणना स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम को रखा गया है। स्ट्रांग रूम के सामने गेट नंबर एक के बाहर सपा प्रत्याशी टेंट लगाकर ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। तीन दिन पहले सपा प्रत्याशियों ने आरोप लगाया था कि भोजीपुरा के स्ट्रांग रूम को छोड़कर किसी भी स्ट्रांग रूम में कागजी सील नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

इससे ईवीएम में घपले की आशंका है। उनका यह भी कहना है कि गोदाम के पीछे वाले हिस्से में बने छोटे गेट को टिन शेड लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे स्ट्रांग रूम के पिछले हिस्सा छिप गया है। इसमें कोई भी चोरी-छिपे आ-जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों की आपत्ति के बाद भी टिन शेड नहीं हटा तो बुधवार को भोजीपुरा के सपा प्रत्याशी शहजिल इस्लाम और बिथरी के सपा प्रत्याशी अगम मौर्या के साथ पूर्व विधायक इस्लाम साबिर समेत कई लोग मतगणना स्थल पहुंचे। टिन शेड न हटाने पर हंगामा किया। स्ट्रांग रूम के पास संदिग्ध व्यक्ति क ी मौजूदगी की भी बात कही। इसके बाद जिला प्रशासन से भी शिकायत की।

स्ट्रांग रूम में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। ईवीएम कक्ष को पूरी तरह सील कर कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। अगर प्रत्याशियों को कोई आपत्ति है तो वह आरओ से संपर्क कर पूरे परिसर का भ्रमण कर सकते हैं। - वीके सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed