{"_id":"610ae5378ebc3eb80b29ef0d","slug":"the-underground-power-cable-cut-again-from-the-excavation-stalled-the-supply-of-ddipuram-and-kohadapir-bareilly-news-bly4553243136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदाई से फिर कटी भूमिगत बिजली केबल डीडीपुरम और कोहाड़ापीर की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदाई से फिर कटी भूमिगत बिजली केबल डीडीपुरम और कोहाड़ापीर की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार-बार केबल कटने पर पावर कॉरपोरेशन ने हनीवेल कंपनी के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
बरेली। शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए चल रही खोदाई बिजली नेटवर्क के लिए मुसीबत बन गई है। आएदिन भूमिगत केवल कटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बुधवार को खोदाई के दौरान 33 केवी डीडीपुरम फीडर की अंडरग्राउंड केबल कट गई। इससे डीडीपुरम के साथ ही कोहाड़ापीर की आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि एक घंटे बाद दूसरी लाइन से सप्लाई चालू कर दी गई, लेकिन कटी केबल ठीक होने में दो दिन लगेंगे। इधर, बार-बार केबल कटने पर बिजली निगम ने हनीवेल कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बारादरी थाने में तहरीर दी है।
अंडरग्राउंड केबल कटने से डीडीपुरम और कोहाड़ापीर से जुड़े मॉडल टाउन, स्टेडियम रोड, भूड़, गांधी नगर, धर्मकांटा, नैनीताल रोड, शाहबाद, चाहबाई में करीब एक घंटे बिजली गुल रही। अंडग्राउंड केबल कटने की सूचना पर पहुंची बिजली निगम की टीम ने दूसरी लाइन से सप्लाई चालू कराई। तीन महीने में दो दर्जन से अधिक बार अंडरग्राउंड केबल कटने की घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे अधिक अंडरग्राउंड केबल सीवर लाइन की खोदाई के दौरान कटी हैं।
एसडीओ शहदाना धर्मेंद्र कुमार ने बताया स्मार्ट सिटी के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापना के लिए शहर में जगह-जगह कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए भी खोदाई की जा रही है। अंडरग्राउंड केबल कटने से बार-बार आपूर्ति बाधित होती है। खोदाई में बार-बार केबल कटने को लेकर हनीवेल कंपनी को कई बार मौखिक और लिखित चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने बताया अंडरग्राउंड केबल कटने की घटनाओं को लेकर अब कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

हनीवेल कंपनी लापरवाही से खोदाई कार्य कर रही है। चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। अंडरग्राउंड केबल कटने से आपूर्ति प्रभावित होने के साथ ही हादसे का भी डर रहता है। लापरवाही न थमने पर कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। - अनुज गुप्ता, एक्सईएन