{"_id":"6469267fdf6c0fa6a8043d16","slug":"the-third-phase-marked-the-confiscation-of-assets-of-the-d-160-gang-bareilly-news-c-4-1-160449-2023-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: तीसरे चरण में डी-160 गैंग की करोड़ों रुपये की संपत्ति होगी जब्त, प्रशासन कर रहा चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: तीसरे चरण में डी-160 गैंग की करोड़ों रुपये की संपत्ति होगी जब्त, प्रशासन कर रहा चिन्हित
Sun, 21 May 2023 03:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 03:14 PM IST
सार
डी-160 गैंग के लीडर रमनदीप समेत अन्य सदस्यों की अब तक करीब 125 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। शनिवार को तहसीलदार सदर रामनयन ने राजस्व टीम और इंस्पेक्टर कैंट बलवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर रमनदीप के प्लॉट का जायजा लिया।
विज्ञापन
भूमाफिया एलायंस बिल्डर ग्रुप की संपत्ति का चिन्हांकन करने पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम।
विस्तार
बरेली में भूमाफिया गिरोह डी-160 गैंग के लीडर एलायंस बिल्डर्स के रमनदीप समेत अन्य सदस्यों की तीसरे चरण में जब्तीकरण के लिए करोड़ों की संपत्ति को चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है। संपत्तियों को चिन्हित करने के बाद इनका मूल्यांकन कराया होगा और बाद में इनको जब्त किया जाएगा। शनिवार को मैथोडिस्ट कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे रमनदीप के 5500 वर्ग मीटर के प्लॉट का राजस्व टीम ने जायजा लिया।
डी-160 गैंग के लीडर रमनदीप समेत अन्य सदस्यों की अब तक करीब 125 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। शनिवार को तहसीलदार सदर रामनयन ने राजस्व टीम और इंस्पेक्टर कैंट बलवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर रमनदीप के प्लॉट का जायजा लिया।
पीलीभीत बाईपास पर पार्टनरशिप में काटी जा रही कॉलोनी के जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भूमाफिया गिरोह कि सरगना रमनदीप सिंह समेत अमनदीप सिंह, अरविंदर सिंह, युवराज सिंह, सतवीर सिंह, हनी कुमार भाटिया की पहले चरण में 35.11 और दूसरे चरण में करीब 90 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है।

घोषित किया जा चुका है भूमाफिया
सीलिंग की जमीन की धोखधड़ी और फर्जीवाड़ा कर खरीद-फरोख्त में फंसे एलायंस बिल्डर्स के साझेदारों पर भूमाफिया घोषित किया जा चुका है। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद डी-160 नाम से पुलिस ने आपराधिक रिकार्ड में इस गैंग का पंजीकरण भी कर लिया है। तहसीलदार ने बताया कि भूमाफिया की संपत्ति जब्तीकरण को तीसरे चरण के लिए चिह्ति किया जा रहा है।
पेट्रोल पंप के फर्जीवाड़ा में भी बड़ी मुश्किलें
महानगर में पेट्रोल पंप के फर्जीवाड़ा में भी रमनदीप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसके खिलाफ कैंट थाने में हाल ही में इंस्पेक्टर बलवीर सिंह की ओर से धोखाधड़ी, जालसाजी आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रमनदीप की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। उसकी लोकेशन कभी दिल्ली तो कभी फरीदाबाद और गुरुग्राम में मिल रही है।