Bareilly: तीसरे चरण में डी-160 गैंग की करोड़ों रुपये की संपत्ति होगी जब्त, प्रशासन कर रहा चिन्हित
डी-160 गैंग के लीडर रमनदीप समेत अन्य सदस्यों की अब तक करीब 125 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। शनिवार को तहसीलदार सदर रामनयन ने राजस्व टीम और इंस्पेक्टर कैंट बलवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर रमनदीप के प्लॉट का जायजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डी-160 गैंग के लीडर रमनदीप समेत अन्य सदस्यों की अब तक करीब 125 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। शनिवार को तहसीलदार सदर रामनयन ने राजस्व टीम और इंस्पेक्टर कैंट बलवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर रमनदीप के प्लॉट का जायजा लिया।
पीलीभीत बाईपास पर पार्टनरशिप में काटी जा रही कॉलोनी के जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भूमाफिया गिरोह कि सरगना रमनदीप सिंह समेत अमनदीप सिंह, अरविंदर सिंह, युवराज सिंह, सतवीर सिंह, हनी कुमार भाटिया की पहले चरण में 35.11 और दूसरे चरण में करीब 90 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है।
घोषित किया जा चुका है भूमाफिया
सीलिंग की जमीन की धोखधड़ी और फर्जीवाड़ा कर खरीद-फरोख्त में फंसे एलायंस बिल्डर्स के साझेदारों पर भूमाफिया घोषित किया जा चुका है। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद डी-160 नाम से पुलिस ने आपराधिक रिकार्ड में इस गैंग का पंजीकरण भी कर लिया है। तहसीलदार ने बताया कि भूमाफिया की संपत्ति जब्तीकरण को तीसरे चरण के लिए चिह्ति किया जा रहा है।
पेट्रोल पंप के फर्जीवाड़ा में भी बड़ी मुश्किलें
महानगर में पेट्रोल पंप के फर्जीवाड़ा में भी रमनदीप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसके खिलाफ कैंट थाने में हाल ही में इंस्पेक्टर बलवीर सिंह की ओर से धोखाधड़ी, जालसाजी आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रमनदीप की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। उसकी लोकेशन कभी दिल्ली तो कभी फरीदाबाद और गुरुग्राम में मिल रही है।