{"_id":"69e92a415837d596a001edcf","slug":"the-sun-will-scorch-for-two-days-the-wind-will-make-you-feel-like-a-heat-wave-bareilly-news-c-4-bly1053-869917-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो दिन झुलसाएगी धूप, हवा कराएगी लू का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो दिन झुलसाएगी धूप, हवा कराएगी लू का अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप कल से दो दिन झुलसने जैसा अहसास करा सकती है। मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जताया है। उष्ण लहर के साथ सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक 40-50 किमी प्रति घंटे के रफतार से चलने वाली हवा लू का अहसास करा सकती है।
बुधवार को सुबह धूप के साथ हुई। सुबह दस बजे के बाद तपिश का अहसास होने लगा। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक राहगीर छांव तलाशते नजर आए। बाजार में भी इस दौरान ग्राहकों की तादाद कम रही। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, आसमान साफ होने से धूप सीधी पड़ रही है जो उष्णीय विकिरण की वजह से तापमान से तीन-चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्मी का अहसास करा रही है। दिन में हवा में नमी 25 फीसदी दर्ज की गई। रात में नमी का स्तर 60 फीसदी तक पहुंचने से हल्की राहत मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 39.8 डिग्री और न्यूनतम पारा सामान्य स्तर पर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।