{"_id":"691ce25374ecb1fe4d0b31a9","slug":"the-street-has-been-filled-with-water-for-two-years-and-even-after-five-applications-there-is-no-solution-bareilly-news-c-4-vns1074-768894-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो साल से गली में भरा पानी, पांच बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो साल से गली में भरा पानी, पांच बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी समाधान नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में आयोजित संभव दिवस में पहुंचे 11 फरियादी
बरेली। गली में दो साल से पानी भरा हुआ है। पांच बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी अब तक समाधान नहीं हुआ है। लोग गंदे पानी के बीच से ही गुजरने के लिए मजबूर हैं। ये दर्द मंगलवार को नगर निगम में आयोजित संभव समाधान दिवस में पहुंचे वार्ड नंबर छह नवादा शेखान के लोगों ने बयां किया।
शिवम मौर्य ने कहा कि डेयरी के पास जलनिकासी न होने की वजह से ये समस्या आ रही है। शिकायत करने पर हर बार अधिकारी आश्वासन देकर टरका देते हैं। स्थानीय लोग परेशानी उठा रहे हैं। हालांकि, मंगलवार को भी लोगों को आश्वासन देकर ही लौटा दिया गया।
वीर सावरकर नगर के यघुवेंद्र सिंह, सूफी टोला के मोनिस खान ने गलत बिल आने की शिकायत की। सूफी टोला वार्ड के घेर जाफर खां निवासी मोबिन, बजरिया निवासी इंद्रजीत सिंह, शांतनु सहित कुल 11 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। संवाद