फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The statue of Vanvasi Shri Ram is taking shape, will be ready in four months

Bareilly News: वनवासी श्रीराम की मूर्ति ले रही आकार, चार महीने में होगी तैयार

Mon, 14 Apr 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The statue of Vanvasi Shri Ram is taking shape, will be ready in four months
बरेली। रामगंगानगर में लगवाए जाने के लिए श्रीराम के वनवासी स्वरूप की 51 फुट ऊंची कांस्य की मूर्ति नोएडा में आकार ले रही है। इसके चार महीने में पूरा होने के आसार हैं। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर पूरे संसार में ख्याति प्राप्त करने वाले मूर्तिकार राम सुतार इसे बना रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीए इस पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अप्रैल को बरेली दौरे के समय जब बरेली कॉलेज के मैदान में मूर्ति का प्रतिरूप मॉडल देखा तो उन्होंने सराहना की और अनावरण के लिए आने की सहमति भी दी। रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में इसके लिए आधार तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

मूर्तिकार रामसुतार के बेटे अनिल ने बताया कि चार महीने में मूर्ति बनकर तैयार हो जाएगी। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने रामायण वाटिका तभी पूरी होगी जब उसमें मूर्ति की स्थापना हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक बाकी काम कराए जाएंगे। यहां राम वन गमन के सभी प्रसंग चित्रों में नजर आएंगे। इसको जल्दी से जल्दी तैयार कराने का प्रयास है क्योंकि मुख्यमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण कराया जाना प्रस्तावित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed