{"_id":"63c0736d02c342584508e698","slug":"the-road-will-be-18-5-meters-wide-from-bada-bypass-to-satellite-bareilly-news-bly509941186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बड़ा बाईपास से सेटेलाइट तक 18.5 मीटर चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बड़ा बाईपास से सेटेलाइट तक 18.5 मीटर चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन
बरेली। बड़ा बाईपास से सेटेलाइट तक की साढ़े चार किमी लंबी सड़क फिलहाल सात से 11 मीटर तक चौड़ी है। अब इसे 18.5 मीटर चौड़ा करने के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है। इस पर 68.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग की 62.75 किमी लंबी छह सड़कों के चौड़ीकरण पर 217.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें से पांच सड़कें ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली हैं।
बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव और एस्टीमेट मुख्यालय को भेजे गए हैं। उम्मीद है कि इसी वर्ष धन आवंटित होने के साथ काम भी शुरू हो जाएगा।
- नारायन सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण
मार्ग का नाम लंबाई लागत
भोजीपुरा से अग्रास होते हुए एनएच 24 तक 19.60 5114.79
आटामंडा, मिर्जापुर होते हुए बल्लिया शीशगढ़ तक 7.45 1997.18
बड़ा बाईपास से सेटेलाइट तक 4.60 6846.90
फरीदपुर- बीसलपुर मार्ग से मढ़ैया मार्ग तक 9.10 2386.82
आंवला-अलीगंज-गैनी मार्ग 14.00 4457.20
आंवला-बदायूं मार्ग (किमी एक से आठ तक) 8.00 912.43
(नोट : लंबाई किमी में व लागत लाख रुपये में।)