फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The restaurant businessman said, now the car will start on the track and return

रेस्टोरेंट कारोबारी बोले, अब गाड़ी पटरी पर शुरू होगी लौटना

Mon, 21 Jun 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The restaurant businessman said, now the car will start on the track and return
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo
बरेली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरी लहर का असर कम होने के साथ ही सरकार धीरे-धीरे राहत दे रही है। कोरोना कर्फ्यू हटाने के बाद अब सरकार ने नाइट कर्फ्यू में भी थोड़ी राहत दी है। इसके साथ ही कुछ बंदिशों के साथ रेस्टोरेंट, पार्क तथा स्ट्रीड फूड की दुकानों को भी 21 जून से खोलने की अनुमति दी है। इस पर रेस्टोरेंट कारोबारियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि लंबे समय से उनका व्यापार ठप चल रहा था। अब उन्हें कुछ राहत जरूर मिलेगी। जगह का किराया और स्टॉफ का वेतन भी उन्हें अब जमा पूंजी से नहीं देना होगा।
विज्ञापन

पिछले दो महीने से सब बंद था। जमा पूंजी बैठकर खा रहे थे। जगह का किराया, स्टॉफ का वेतन और बिजली बिल सब जेब से जा रहा था। अब गाड़ी पटरी पर लौटना शुरू होगी। - विशाल गौतम, पीलीभीत बाईपास।

विज्ञापन


अच्छा फैसला रहा। लगभग सब खुल ही रहा था। हमें भी उम्मीद थी कि जल्द रेस्टोरेंट व्यापार भी खोला जाएगा। हम कोविड गाइड लाइन के अनुरूप ही व्यापार शुरू करेंगे। -सुमित, कर्मचारी नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का स्वागत योग्य फैसला रहा। काफी दिनों से इंतजार में थे कि कब खोलने की अनुमति मिलेगी और काम शुरू होगा। लाकडाउन के दौरान सभी व्यापारियों को लंबा नुकसान हुआ है। -सचिन सिंह, आशुतोष सिटी।


हम पूरी तरह से तैयार है। कोविड गाइड लाइन के नियमों के साथ ही रेस्टोरेंट खोला जाएगा। पिछले करीब दो माह से नुकसान में चल रहे थे। उसकी भरपाई संभव नहीं है लेकिन अब जेब से भी नहीं जाएगा। -अरूण, राजेंद्र नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed