फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The recipe for a startup is being cooked up in the kitchen

Bareilly News: रसोईघर में पक रही स्टार्टअप की रेसिपी

Wed, 28 Oct 2026 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
The recipe for a startup is being cooked up in the kitchen
बरेली। बरेली कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के रसोईघर में स्टार्टअप की रेसिपी पक रही है। छात्राएं इस कोर्स को गृहस्थी संभालने और पढ़ाने तक सीमित न रखकर कॅरिअर का पहला कदम साबित करने के लिए प्रयासरत हैं। वे परिवार के साथ समाज की सेहत को संवारने के प्रकार सीख रही हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में निर्माण कार्य के कारण इन दिनों जिम्नेशियम (व्यायामशाला) में अस्थायी रूप से रसोईघर संचालित हो रहा है। मंगलवार को यहां छात्राएं नए-नए गुर सीखती मिलीं। वे नारियल के लड्डू, मंचूरियन, चॉकलेट फज आदि पकवान बनाना सीख चुकी हैं।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष पूजा गुप्ता ने बताया कि इस बार 60 से अधिक छात्राओं ने मेजर के रूप में गृह विज्ञान विषय चुना है। एनईपी के बाद इस विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव आया है। छात्राओं को पेशेवर कुकिंग, बाल विकास और सेहत की बेहतरी के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। आत्मनिर्भरता के गुर सिखाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट शुरू करने का इरादा
हमारे कोर्स में कुकिंग एक पार्ट है। इसको पेशेवर तौर पर सीखा है। कोर्स पूरा करने के बाद खुद का रेस्टोरेंट शुरू करने का इरादा है। मानव संरचना, बाल विकास आदि क्षेत्रों में भी कॅरिअर स्कोप है। - हर्षी, छात्रा
कई रेसिपियां सीख ली हैं। अब पेशेवर जैसा महसूस होता है। पहले शिक्षिका पकवान बनाती हैं, फिर हम उसे बनाकर दिखाते हैं। वर्तमान में रेस्टोरेंट का व्यवसाय बढ़ रहा है। एक आउटलेट मैं भी शुरू करना चाहती हूं। - कमलेश, छात्रा

टीवी शो वाली रेसिपी हम निपुणता से बना लेते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद रेस्टोरेंट या ढाबा शुरू कर सकती हूं। बाल विकास से जुड़े कार्य भी करना चाहती हूं। इस विषय से मानव संरचना के बारे में भी जाना है। - अंशिका, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed