{"_id":"6a2d9bf0237a81f6830e5b11","slug":"the-rain-has-stopped-the-sun-will-beat-down-for-three-days-and-then-clouds-will-gather-again-bareilly-news-c-4-bly1053-904711-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश थमी, तीन दिन सताएगी धूप फिर मंडराएंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश थमी, तीन दिन सताएगी धूप फिर मंडराएंगे बादल
विज्ञापन
बरेली। आंधी-बारिश के बाद अब मौसम ने फिर करवट ली है। शनिवार को दिनभर तेज धूप रही। नमी में गिरावट से हवा ने गर्मी का अहसास कराया। शहरवासी पसीने से तरबतर हुए। मौसम विभाग ने तीन दिन तक धूप और फिर अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का अनुमान जताया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हरियाणा में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से निचले क्षोभमंडल में पाकिस्तान से बांग्लादेश से आ रही निम्न क्षोभमंडलीय आर्द्र पुरवा हवा के मेल से बीते तीन दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। 14 जून, रविवार से प्रभावी कमी से सप्ताह भर में तापमान में पांच से सात डिग्री की बढ़त से फिर से गर्मी का अहसास होगा। हालांकि, लू जैसी परिस्थिति की संभावना कम है। फिलहाल प्रदेश में मानसून की सक्रियता के भी आसार नहीं है। 22 जून से प्री-मानसून की दस्तक होने की उम्मीद है। तब गर्मी से खासी राहत मिलेगी।
शनिवार को सुबह बादलों के साथ हुई लेकिन 11 बजे के बाद तेज हवा चलने से बादल छंट गए और धूप निकली। दिन का पारा चार डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से पांच डिग्री कम 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में हल्की उमस होने से पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।