फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The park built in Bareilly College is in bad condition

Bareilly News: बरेली कॉलेज में बने पार्क बदहाल

Tue, 14 Apr 2026 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 14 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The park built in Bareilly College is in bad condition
बरेली। बरेली कॉलेज में इन दिनों कई निर्माण कार्य कराए कराए जा रहे हैं, दूसरी ओर परिसर में बने पार्कों की स्थिति बदहाल है। मुख्य मैदान का भी बुरा हाल है। पार्कों की चहारदीवारी व रेलिंग क्षतिग्रस्त होने की वजह से यहां बैठते समय हादसे की आशंका रहती है।
विज्ञापन


सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बरेली कॉलेज में बने पार्कों की रेलिंग व चहारदीवारी का हाल जाना। मुख्य मैदान की रेलिंग ही जगह-जगह से उखड़ी हुई दिखाई दी। विवेकानंद पार्क की चहारदीवारी टूटी मिली। रेलिंग भी उखड़ी हुई थी।
विज्ञापन

पुस्तकालय के सामने बने पार्क में सर्वाधिक छात्र-छात्राएं दिखते हैं। इसमें एक तरफ ईंटो का खंभा गिरा हुआ है। लोहे की रेलिंग भी जगह-जगह उखड़ी हुई है। पार्क से प्राचार्य कक्ष के लिए जाने वाले रास्ते के बीच में पड़ने वाले बड़े गेट की दीवारें चटक चुकी हैं। दूरी कम होने की वजह से ज्यादातर छात्र-छात्राएं इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं, गेट की दीवारें क्षतिग्रस्त होने की वजह से यह जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म जमा करने के काउंटर पर बनी रेलिंग भी गिरने की स्थिति में है। उप प्राचार्य वंदना शर्मा ने बताया कि पार्कों में होने वाले कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी नए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर दौरा किया गया है। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए जो भी कार्य होने हैं, उनकी रिपोर्ट प्राचार्य को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed