{"_id":"6287ea3defc56c16536fc591","slug":"the-outpost-in-charge-who-was-on-patrol-was-crushed-to-death-by-the-car-bareilly-news-bly4855609118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाकः गश्त पर निकले दरोगा को पहले डीसीएम ने मारी टक्कर फिर कार ने रौंदा, मौत, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाकः गश्त पर निकले दरोगा को पहले डीसीएम ने मारी टक्कर फिर कार ने रौंदा, मौत, सिपाही घायल
विज्ञापन
पवन सिंह फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन सिंह (48) और सिपाही मनोज सैनी को गश्त के दौरान नगरिया अस्पताल के पास कार ने कुचला दिया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे में चौकी प्रभारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सिपाही गंभीर रूप से भर्ती है।
मूल रूप से बिजनौर जनपद के नजीमाबाद के गांव पुष्कर गौटिया के रहने वाले दरोगा पवन सिंह की तैनाती जलालाबाद थाने में थी। पवन 15 दिन पहले ही बंडा थाने से ट्रांसफर होकर आए थे। शुक्रवार देर रात वह और सिपाही मनोज सैनी के साथ बाइक से गश्त कर रहे थे। दोनों नगरिया अस्पताल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में दोनों बाइक सहित गिर गए। इस बीच पीछे से आ रही डीसीएम उन्हें टक्कर मारकर निकल गई।
अभी दोनों संभलते कि पीछे से ही आ रही कार ने रौंद दिया। आननफानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जलालाबाद थाने प्रभारी जयशंकर सिंह दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पवन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि पवन सिंह का परिवार बरेली के प्रेमनगर कॉलोनी में रहता है। उनके परिजन को सूचना दे दी है। हादसा करने वाले दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। चालकों की तलाश की जा रही है। संवाद