{"_id":"60ba7f8e8ebc3e34f9036afe","slug":"the-one-who-gave-the-party-will-be-the-candidate-of-district-panchayat-president-election-bareilly-news-bly448706545","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसने पार्टी दी वही होगा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसने पार्टी दी वही होगा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का उम्मीदवार
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में रहस्य भरी सियासत, शुक्रवार शाम नेताओं को डिनर पर बुलाया पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की
विज्ञापन
हाईकमान की अनुमति मिलने के बाद नाम सार्वजनिक किए जाने की चर्चा
बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी तय करने में उलझी समाजवादी पार्टी के निर्वाचित सदस्यों को बुलाकर शुक्रवार देर शाम अचानक डिनर पार्टी दी गई तो चर्चा शुरू हो गई कि पार्टी ने उम्मीदवार तय कर लिया है। हालांकि डिनर पार्टी में भी यह रहस्य बना रहा कि उम्मीदवार आखिर होगा कौन। इतना जरूर पता चला कि पार्टी हाईकमान की अनुमति मिलने के बाद उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी के सबसे ज्यादा उम्मीदवार जीते हैं, फिर भी पार्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी तय करने में पशोपेश का माहौल बना हुआ है। दरअसल बरेली में सपा काफी समय से गुटबाजी की शिकार है। सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष पद का उम्मीदवार तय करने में भी गुटबाजी आड़े आ रही है। उम्मीदवार तय करने में एक तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में सहमति नहीं बन पा रही है तो दूसरी तरफ सबकी सहमति के बगैर उम्मीदवार घोषित करने से नवनिर्वाचित सदस्यों के बिखरने का भी खतरा साफ दिख रहा है।
विज्ञापन
पार्टी जिलाध्यक्ष अगम मौर्य की ओर से बृहस्पतिवार को भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर अध्यक्ष पद का प्रत्याशी तय करने की कोशिश की गई थी लेकिन इस बैठक में भी किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद शुक्रवार देर शाम पीलीभीत बाईपास पर एक निजी होटल में डिनर पार्टी की गई जिसमें पार्टी के समर्थन पर चुनाव जीते 20 जिला पंचायत सदस्यों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता, संगठन के पदाधिकारी और सभी पूर्व विधायक भी पहुंचे। पहले तो कहा गया कि यह पार्टी में अध्यक्ष पद के दावेदारों की जोर-आजमाइश का एक हिस्सा है लेकिन बाद में चर्चा शुरू हुई कि पार्टी ने उम्मीदवार का नाम तय कर दिया गया है और यह पार्टी उसी की ओर से दी गई है। हाईकमान की अनुमति मिलते ही आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। बता दें कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को सपा में अब तक चार लोगों ने आवेदन किया है। सूत्रों के मुताबिक जिलाध्यक्ष ने एक दावेदार का नाम शाम को ही लखनऊ भेज दिया है। इसके बाद आनन-फानन पार्टी के नेताओं को पार्टी पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकमान की अनुमति मिलने के बाद नाम सार्वजनिक किए जाने की चर्चा बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी तय करने में उलझी समाजवादी पार्टी के निर्वाचित सदस्यों को बुलाकर शुक्रवार देर शाम अचानक डिनर पार्टी दी गई तो चर्चा शुरू हो गई कि पार्टी ने उम्मीदवार तय कर लिया है। हालांकि डिनर पार्टी में भी यह रहस्य बना रहा कि उम्मीदवार आखिर होगा कौन। इतना जरूर पता चला कि पार्टी हाईकमान की अनुमति मिलने के बाद उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी।