फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The miscreants who entered to steal, opened fire, three injured including Palledar

चोरी करने घुसे बदमाशों ने की फायरिंग, पल्लेदार समेत तीन जख्मी

Fri, 10 Sep 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who entered to steal, opened fire, three injured including Palledar
बदमाशों की गोली से जख्मी लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

धौराटांडा में हुई वारदात, घटना की सुबह पल्लेदार की बेटी की दहशत में मौत
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में पुलिस ने की कांबिंग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

भोजीपुरा। चोरी करने घर में घुसे बदमाशों ने पीछा करने पर फायरिंग कर दी। इससे धौराटांडा निवासी पल्लेदार अकील अहमद, उनकी पत्नी नजमा और नौ साल की बेटी मुनज्जा घायल हो गए। हालांकि, बदमाश वहां से भाग निकले। वहीं, घटना की सुबह पल्लेदार की एक अन्य दिव्यांग बेटी नौरीन की दहशत के चलते मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई हैै। वहीं नौरीन की मौत का कारण पुलिस ने बीमारी बताया है।
भोजीपुरा क्षेत्र के कस्बा धौराटांडा के वार्ड चार निवासी अकील अहमद पल्लेदारी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार शाम वह अपने मकान में ताला डालकर परिवार समेत अपने साले के लड़के की बरात में जोखनपुर गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे वे लोग मारुति वैन से घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। उन्होंने शोर मचाया तो घर के अंदर से तीन बदमाश निकलकर भागने लगे। अकील ने पीछा किया तो एक बदमाश ने उनके घर से चुराई गोलक फेंककर मारी जो दीवार में लगी और उसमें रखे 5620 रुपये जमीन पर बिखर गए। इसी बीच दूसरे बदमाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से अकील, उनकी पत्नी नजमा और नौ साल की बेटी मुनज्जा घायल हो गईं। अकील के पैर में, पत्नी नजमा के माथे पर और बेटी मुनज्जा के हाथ में छर्रे लगे। इसी बीच बदमाश वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार और चौकी इंचार्ज धौराटांडा दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों की तलाश में रात में ही जंगल में कांबिंग की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया। इस मामले में अकील के भांजे मोहम्मद आजिम की तहरीर पर थाना भोजीपुरा में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बेटी की हुई मौत

बृहस्पतिवार सुबह अकील अहमद की बेटी नौरीन की अचानक ही मौत हो गई। पड़ोसियों का कहना है कि घटना की दहशत के चलते नौरीन की मौत हुई है मगर उसके पुलिस और परिजन का कहना है कि नौरीन दिव्यांग होने के साथ ही मानसिक मंदित थी। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है।

‘फायरिंग के मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश कराई जा रही है। युवती की मौत बीमारी की वजह से हुई है, उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।’ - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed