फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The integration of science, education, and technology is the foundation of modern society's progress.

Bareilly News: विज्ञान, शिक्षा और तकनीक का समन्वय ही आधुनिक समाज की प्रगति का आधार

Thu, 11 Jun 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 11 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The integration of science, education, and technology is the foundation of modern society's progress.
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में ब्रेन बियोंड बाउंड्रीज इंटीग्रेटिंग साइंस, एजुकेशन एंड टेक्नोलाॅजी विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रबंध समिति के महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज में बीएससी फॉरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग रखी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि विज्ञान, शिक्षा और तकनीक का समन्वय ही आधुनिक समाज की प्रगति का आधार है। सम्मेलन में कनाडा, भूटान और नेपाल के वैज्ञानिकों तथा शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र पढ़े।
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञ प्रो. संतोष अरोड़ा ने शिक्षा में तकनीकी नवाचार, डॉ. योगेश कुमार ने हाइड्रोजन स्टोरेज और डॉ. एके मिश्रा ने वैज्ञानिक चिंतन पर विचार रखे। ऑनलाइन माध्यम से डॉ. हरी शंकर और डॉ. नीति कुमार ने शोध आधारित शिक्षा को समय की जरूरत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय और बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन रुविवि के कुलपति प्रो. केपी सिंह, डॉ. संदीप सरन और शशि भूषण अग्रवाल ने किया। प्रोसीडिंग्स पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. सोनल अग्रवाल, डॉ. सुमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed