फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The inspector stirred up the farmers who were protesting at IFFCO, fiercely uproar

इफको पर धरना दे रहे किसानों को दरोगा ने हड़काया, जमकर हंगामा

Thu, 30 Dec 2021 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The inspector stirred up the farmers who were protesting at IFFCO, fiercely uproar
प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठे किसान।
किसानों का आरोप- इफको के खिलाफ बोलने पर दरोगा ने जेल भेजने की दी धमकी
विज्ञापन

एसओ ने किसानों को समझाया, दरोगा को हलका से हटाने का आश्वासन देने पर माने किसान
इफको आंवला। किसानों के धरनास्थल पर पहुंचे दरोगा भूपेंद्र सिंह यादव की मंगलवार रात आंदोलनकारियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। किसानों का आरोप है कि इफको प्रबंधन के खिलाफ बोलने पर दरोगा ने उन्हें धमकाया और पीटकर जेल भेजने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे एसओ भमोरा राजेंद्र सिंह सिरोही ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया और दरोगा का हलका बदलने का आश्वासन दिया। किसानों ने शुक्रवार को इफको गेट पर अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करने का एलान किया है।
किसानों का आरोप है कि मंगलवार रात हलका दरोगा भूपेंद्र सिंह यादव धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को हड़काते हुए कहा कि इफको के खिलाफ मामले को ज्यादा तूल न दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस पर धरनास्थल पर मौजूद किसान भड़क गए। दरोगा से उनकी काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। बाद में किसानों ने आसपास के गांवों से अपने साथियों को बुला लिया। धरनास्थल पर भीड़ जुटने लगी तो दरोगा वहां से चले गए।
विज्ञापन

किसानों ने सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा और एसओ भमोरा राजेंद्र सिंह सिरोही को घटनाक्रम की जानकारी दी। रात में ही एसओ भमोरा मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। मगर किसान दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस पर उन्होंने दरोगा का हलका बदलने का आश्वासन दिया। तब कहीं किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल करेंगे बुद्धि शुद्धि हवन
धरना स्थल पर जुटे किसानों ने 19 दिन बाद भी इफको अधिकारियों के आंदोलन का संज्ञान न लेने पर कड़ी नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि शुक्रवार को वे इफको गेट पर अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करेेंगे। किसान नेता शिशुपाल सिंह ने बताया कि एक जनवरी को होने वाली महापंचायत की तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं। धरना स्थल पर महाराज सिंह यादव, ऊदल सिंह वर्मा, बबलू सिंह, पंकज शर्मा, शिवराज, जितेंद्र सिंह, ओमशंकर सक्सेना, जानकी प्रसाद, राधेश्याम राठौर आदि मौजूद रहे।

किसान इफको के गेट पर धरना देने की बात कह रहे थे, दरोगा ने इससे मना किया तो नाराज होने लगे। एसओ भमोरा ने किसानों को समझाकर मामला शांत करा दिया। - चमन सिंह चावड़ा, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed