फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The ill-mannered brother went to his sister's house and created a ruckus, stabbed himself

Bareilly News: मुंहबोले भाई ने बहन के घर जाकर किया हंगामा, खुद को छुरी मारी

Sun, 18 Jan 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The ill-mannered brother went to his sister's house and created a ruckus, stabbed himself
जबरन रिश्ता जोड़ने से परेशान युवती ने कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नवाबगंज। युवती का मुंहबोला भाई बनकर जबरन रिश्ता जोड़ने वाले ने उसके घर जाकर हंगामा किया। इसके बाद सब्जी काटने वाले छुरी से खुद को घायल करके युवती को फंसाने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नवाबगंज के एक गांव की युवती उत्तराखंड के एक संस्थान में काम करती थी। युवती ने कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि उसके साथ हल्द्वानी निवासी 52 साल का शख्स भी काम करता था। वह सार्वजनिक तौर पर उसे बहन कहने लगा। बाद में नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की तो परेशान युवती ने अपना तबादला बरेली करा लिया। हालांकि उसके व्यवहार में तब्दीली नजर नहीं आई।
विज्ञापन

शनिवार को युवती अपने गांव आई हुई थी। आरोप है कि कथित शख्स कार से आया और युवती का हाथ पकड़कर बोला कि वह उससे प्रेम करता है। कहा कि उसे बहन यूं ही कहता था, वह उसे प्रेमिका बनाएगा। इस हालात में युवती व उसके परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने सब्जी काटने वाली छुरी से अपने ही पेट पर दो हल्के वार कर लिए। युवती को धमकाने लगा कि अब वह उसे फंसवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर आई यूपी 112 पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का रविवार को चालान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed