{"_id":"679a7e0cc1dfd09cee00eced","slug":"the-headmaster-twisted-the-hand-of-the-assistant-teacher-bareilly-news-c-4-lko1064-570205-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापिका का हाथ मरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापिका का हाथ मरोड़ा
विज्ञापन
बरेली। उच्च प्राथमिक विद्यालय क्यारा में तैनात प्रधानाध्यापक पर हाथ मरोड़ने का आरोप लगाते हुए सहायक अध्यापिका ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों एक ही विद्यालय में तैनात हैं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय क्यारा में तैनात सहायक अध्यापिका ने कैंट थाना प्रभारी को बताया कि वह प्रार्थना समाप्त होने के बच्चों से पीटी करा रही थीं। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार उनका वीडियो बनाने लगे। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो प्रमोद ने उनका हाथ मरोड़ दिया।
इस वजह से उनकी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। प्रमोद उनसे पहले भी अभद्रता कर चुका है। एक दिव्यांग शिक्षक से भी अभद्रता की थी। पुलिस व अधिकारियों तक भी यह मामला पहुंचा था पर प्रमोद कुमार ने लिखित में माफी मांगकर सुलह कर ली थी। कैंट थाने के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो