फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The head of the blind has been threatened by brother's encounter, pleaded with SSP

रौंधी के प्रधान को भाई के एनकाउंटर का खतरा, एसएसपी से लगाई गुहार

Tue, 21 Jul 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
The head of the blind has been threatened by brother's encounter, pleaded with SSP
एसएसपी आफिस पहुंचे प्रधान के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

भाजपा नेता यूनुस अहमद डंपी हत्याकांड, बारादरी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, पहले प्रधान को 13 दिन बैठाया था थाने में

विज्ञापन
बरेली। एजाजनगर गौंटिया में हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष यूनुस अहमद डंपी की हत्या के मामले में बारादरी पुलिस ने मिलक रौंधी के प्रधान के भाई को पूछताछ के लिए उठा लिया है। परिजनों ने उसके एनकाउंटर की आशंका जताते हुए सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।

बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला एजाजनगर गौंटिया में 14 अप्रैल की रात सुपर सिटी कॉलोनी निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष यूनुस अहमद उर्फ डंपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन समेत तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए आरोपियों के करीबी सुभाषनगर क्षेत्र के मिलक रौंधी गांव के प्रधान को भी उठाया था, लेकिन घटनास्थल के आसपास उसकी लोकेशन न मिलने पर उसे 13 दिन बाद छोड़ दिया। बारादरी पुलिस ने दो दिन पहले अब प्रधान के भाई को पूछताछ के लिए पकड़ लिया है। सोमवार को उसके परिजन गांव के कुछ लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। कहा, पुलिस प्रधान और उनके भाई पर गलत आरोप लगा रही है। आशंका है कि पुलिस मुठभेड़ दिखाकर प्रधान के भाई की हत्या कर देगी। बारादरी पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए प्रधान के भाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed