{"_id":"614e37f98ebc3e090418e150","slug":"the-girl-student-fell-on-her-face-due-to-the-collision-of-the-auto-two-teeth-were-broken-bareilly-news-bly4606514111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो की टक्कर से मुंह के बल गिरी छात्रा, दो दांत टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो की टक्कर से मुंह के बल गिरी छात्रा, दो दांत टूटे
विज्ञापन
जख्मी छात्रा जेबा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज से लौट रही थी, मिनी बाईपास पर पीछे से ऑटो ने साइकिल में मारी टक्कर
विज्ञापन
लोगों ने ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती
बरेली। इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही नवीं की छात्रा को मिनी बाईपास पर एक ऑटो चालक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मुंह के बल सड़क पर गिरी जेबा के दो दांत टूट गए। लोगों ने ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जेबा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इज्जतनगर इलाके के गांव रहपुरा चौधरी में रहने वाले राशिद खान ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी जेबा इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद वह दूसरी छात्राओं के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। मिनी बाईपास पर रेशमा हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने पीछे से जेबा की साइकिल में टक्कर मार दी। वह मुंह के बल जमीन पर गिरी और उसके दो दांत टूट गए। उसके चेहरे पर भी काफी चोट लगी है। साथ में आ रही छात्राओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ऑटो समेत कब्जे में ले लिया। राहगीरों ने ही वहां से गुजर रही एक एंबुलेंस रोककर जेबा को निजी अस्पताल पहुंचाया और उसके परिवार को सूचना दी?
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती बरेली। इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही नवीं की छात्रा को मिनी बाईपास पर एक ऑटो चालक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मुंह के बल सड़क पर गिरी जेबा के दो दांत टूट गए। लोगों ने ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जेबा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।