फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The front of the Huriyars made a mark

Bareilly News: हुरियारों की मोर्चाबंदी ने जमाया रंग

Fri, 14 Mar 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 14 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The front of the Huriyars made a mark
आंवला। होली से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कस्बे में रंगयात्रा निकाली गई। इस दौरान खूब रंग-गुलाल उड़ा। जगह-जगह हुरियारों के बीच हुई मोर्चाबंदी ने भी खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

रंगयात्रा का शुभारंभ मोहल्ला गंज त्रिपोलिया से हुआ। यहां से मोहल्ला भुर्जी टोला, होली चौक, पक्का कटरा होते हुए यात्रा स्टेट बैंक के पास पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। रंगयात्रा में शामिल हुरियारे अपने साथ बड़ी-बड़ी पिचकारियां लेकर चल रहे थे। रास्ते में कई जगह पर यात्रा में शामिल हुरियारों की स्थानीय लोगों से मोर्चाबंदी हुई।
विज्ञापन

एहतियातन पुलिस ने यात्रा मार्ग में पड़ने वाले दूसरे समुदाय के धर्मस्थलों को तिरपाल से ढंक दिया। यात्रा में चेयरमैन आबिद अली, नवीन सिंह, बिल्लू सिंह, सचिन गुप्ता, गुडडू फौजी, सुनील श्रीवास्तव, रामवीर प्रजापति, प्रेमपाल सोलंकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिशारतगंज में आज निकलेगी रंगयात्रा
बिशारतगंज। कस्बे में शुक्रवार को रंगयात्रा निकाली जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश साहू ने बताया की होलिका दहन के बाद मोहल्ला कचियाना स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर से सुबह आठ बजे यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी शामिल होगी। स्टेशन रोड तिराहे पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम होगा। कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए रंगयात्रा दोपहर एक बजे वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। दोपहर बाद होली मिलन का कार्यक्रम होगा। संवाद
--
गले मिलकर दीं होली की शुभकामनाएं
आंवला। सरस्वती विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की ओर से होली उत्सव मनाया गया। यहां संघ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाने के बाद गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। आशुतोष अग्रवाल, विपिन सिंह, सत्यवीर, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, दुर्गेश, आशीष पाठक, प्रहलाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, नगरिया स्थित पशुधन मंत्री के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली। यहां मूर्ख सम्मेलन भी हुआ। निर्दोष चतुर्वेदी, देवेंद्र सागर, इंद्रपाल सिंह, वीना रस्तोगी, प्रमोद अनुरागी, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

--
देर शाम तक गुलजार रहा बाजार



मीरगंज। होली का बाजार बृहस्पतिवार को देरशाम तक गुलजार रहा। लोग दुकानों पर जरूरत का सामान खरीदते दिखे। रंगों की दुकान पर खासी भीड़ रही। भीड़ के चलते दुनका में जाम की स्थिति रही। घरों में लोग पकवान बनाते नजर आए। त्योहार बनाने के लिए घर लौट रहे लोगों से डग्गामार वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed