फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The foul smell of the socialist perfumer spread throughout the state

समाजवादी इत्र बनाने वाले की दुर्गंध पूरे प्रदेश में फैली

Tue, 28 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
The foul smell of the socialist perfumer spread throughout the state
सिरासौल (बदायूं) में जनसभा को संबोधित करते केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी इत्र बनाने वाले की दुर्गंध पूरे प्रदेश में फैली है। अब तक 280 करोड़ से ज्यादा की नकदी इत्र बनाने वाले के पास से बरामद हो चुकी है। यह रुपया सपा का है, हवाला का है या फिर व्यापारी का है जांच के बाद ही पता लगेगा। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतनी बड़ी रकम की बरामदगी से साफ हो गया है कि सपा भ्रष्टाचारियों का संरक्षण करती है। केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व करने कछला पहुंचे थे। कछला में यात्रा रथ पर सवार होने के बाद उझानी होते हुए बिल्सी पहुंचे।
विज्ञापन

बिल्सी विधानसभा के सिरासौल में जनसभा के दौरान केशव प्रसाद ने कहा कि जनविश्वास यात्रा में भीड़ देखकर सपा नेताओं का बीपी हाई हो गया होगा। भाजपा ने 2017 में बदायूं की छह में से पांच सीटें जीती थीं, लेकिन 2022 में सभी छह सीटों पर भाजपा खिलेगा। अगर सपा, बसपा और कांग्रेस एक भी हो जाएं तब भी यूपी में फिर से कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आप लोग खुद को मोदी और योगी समझिए। कहा कि मैं पूरे प्रदेश में आपका सिर नहीं झुकने दूंगा और आप लोग मेरा सिर मत झुकने देना। उन्होंने कहा कि भगवान राम के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने वाले बाबूजी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने सपाई इस डर से नहीं पहुंचे थे कि कहीं उनका वोट बैंक न खिसक जाए। जमीनों पर कब्जा करने वाले और कांवड़ियों पर लाठी चलवाने वाले अब हिंदू बनकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौ प्रतिशत वोट में 60 प्रतिशत हमारा है बाकी 40 में बंटवारा है। इस बंटवारे में भी वोट हमारा है।
विज्ञापन

उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक धर्मेंद्र शाक्य भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल या जालीदार टोपी वाले गुंडे आएंगे तो भाजपा का वोट बढ़ेगा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन विश्वास यात्रा के दौरान उझानी से बिल्सी जाते वक्त यात्रा रथ में ही पत्रकारों से बात करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उनसे पूछा गया कि भाजपा किस आधार पर 2022 में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। इस पर उन्होंने कहा कि जैसे 2014 और 2017 में के बाद 2019 में विपक्षी दलों के गठबंधन के बाद भी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन रहा, उससे ज्यादा बेहतर प्रदर्शन 2022 में रहेगा। डबल इंजन की सरकार के काम के दम पर पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

किसी का नाम लिए बिना उन्होंने सपा पर हमला किया। कहा कि चाहे लाल टोपी वाले आएं या जालीदार टोपी वाले गुंडे, इनके आने से भाजपा का वोट बढ़ जाता है। जो लोग राम भक्तों पर गोली चलवा सकते हैं, भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का काम करते हैं। देश विभाजन के जिम्मेदार मोहम्मद अली जिन्ना की प्रशंसा करने और जिन्ना को महात्मा गांधी, सरदार पटेल के बराबर खड़ा करते हैं, उन लोगों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। प्रदेश में महिलाओं को टिकट देने के कांग्रेस के फैसले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे। 2017 में सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस को सिर्फ सात सीटें मिली थीं। प्रियंका गांधी अपने भाई को अमेठी में नहीं जिता सकी जो उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। हम 2022 में प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। यह भी कहा कि सपा कहीं मुकाबले में नहीं है। जो बची है, उसका सूपड़ा 2022 में साफ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed