{"_id":"69cc3a9cd922c674c60e54f9","slug":"the-first-phase-of-the-census-will-begin-on-may-22-with-12000-personnel-deployed-bareilly-news-c-4-bly1053-855052-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से, लगेंगे 12 हजार कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से, लगेंगे 12 हजार कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा। भवनों की गणना से जुड़े 33 बिंदुओं पर घर-घर पहुंचकर लोगों से सवाल किए जाएंगे। अभियान के लिए 12 हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए विभागों से डाटा मांगा गया है।
जनगणना के प्रथम चरण में पहले भवनों की गणना की जाएगी। इसके तहत एचएलओ एप (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) के जरिए 22 मई से 20 जून तक मकान गणना की जाएगी। जिले में वर्तमान में करीब 7.50 लाख घर होंगे।
गणना के दौरान लोगों से पूछा जाएगा कि घर कच्चा है या पक्का। कमरे में फर्श कैसी है, दीवारें, टॉयलेट का मॉडल कैसा है। भोजन बनाने के लिए किस प्रकार के चूल्हे का इस्तेमाल होता है। द्वितीय चरण की जनगणना में लोगों की संख्या की गिनती की जाएगी। यह नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। एक मार्च को साॅफ्टवेयर के जरिए जनगणना का फाइनल डाटा जनरेट हो जाएगा। स्वगणना में भवन की जानकारी कर सकेंगे अपलोड : कोई भी व्यक्ति स्वयं से जानकारी अपलोड करना चाहे तो इसी एप पर जानकारी दर्ज कर सकता है। इसके लिए समयावधि सात मई से 21 मई के बीच रखी गई है, जिसमें यह साॅफ्टवेयर खुला रहेगा। इसमें कोई भी व्यक्ति जानकारी भर सकता है।
विज्ञापन
जिसके बाद यह एप एक नंबर जनरेट करेगा। भवन गणना में लगे प्रगणक की तरफ से जब उस व्यक्ति से जनरेट नंबर पूछकर अपने मोबाइल में डाला जाएगा तो भरी गई सारी जानकारी उनके पास आ जाएगी। सभी जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा।