फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The firing broke the sleep, now BDA has started action against illegal construction

Bareilly News: गोलीकांड से टूटी नींद, अब अवैध निर्माण के खिलाफ बीडीए ने शुरू की कार्रवाई

Thu, 04 Jul 2024 06:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
The firing broke the sleep, now BDA has started action against illegal construction
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर हुई गोलीकांड के बाद बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) के अफसर अब जाग गए हैं। अचानक ही अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बीडीए की टीम ने सेटेलाइट से हरुनगला तक बने भवनों के दस्तावेजों को चेक किया है। यह भी देखा गया कि भवन या जमीन मालिक मौके पर मौजूद हैं या नहीं। इसका पूरा ब्योरा नोट किया गया है।
विज्ञापन

राजीव राना और आदित्य उपाध्याय गुट के बीच हुई गोलीबारी के बाद बीडीए आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर रहा है। होटल, मकान और एक रिसॉर्ट को बीडीए ध्वस्त कर चुका है। दो होटलों व एक रिसॉर्ट को सील किया गया है। बुधवार को बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए व सचिव योगेंद्र कुमार के निर्देश पर टीमों ने सेटेलाइट से हरुनगला तक मौके पर जाकर होटल, व्यावसायिक भवनों और मकानों के दस्तावेज चेक किए हैं। इस दौरान कई लोगों के दस्तावेज पूरे न होने, मानचित्र स्वीकृत न होने पर चेतावनी दी गई है। उनसे जल्द कंपाउंडिंग कराने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कंपाउंडिंग की फाइल बढ़ाने के बाद ऐसे ही संचालित हो रहे होटल
चेकिंग के दौरान कई भवनों व्यवसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृत नहीं पाए गए। 25 प्रतिशत ऐसी इमारतें मिली हैं, जिन्होंने शमन के लिए आवेदन कर उसकी आधी या पूरी रकम भी जमा कर दी, लेकिन आगे की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया। ऐसे ही वे होटल व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संचालन कर रहे हैं। 10 फीसदी भवन नक्शे के विपरीत बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। अपराधियों की संपत्तियों की भी जांच जारी है। बीडीए धरातल पर उतरकर काम कर रहा है। अवैध निर्माण की सूची तैयार कर रहे हैं। - मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed